शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

शहर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

Headlines Today24

6 months ago 34 views
शहर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस
परानिधेश भारद्वाज, भिण्ड। NEET-UG 2026 परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक मामले के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा शहरी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया “पिंकी” के नेतृत्व में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मशाल जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया, जहां कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो”, “पेपर लीक बंद करो” "धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो" जैसे नारों के माध्यम से सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से देश के करोड़ों युवाओं का भविष्य संकट में पड़ गया है।   इस अवसर पर शहर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया “पिंकी” ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में असफल रही है और अब उनकी मेहनत एवं भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। एक विद्यार्थी के कई हजार रुपए एक एग्जाम देने में खर्च हो जाते हैं और वह युवा विद्यार्थी इस तरह की घटनाओं से निराशा में चला जाता है और कई बार आत्मघाती कदम भी उठाने को मजबूर हो जाता है। लेकिन यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार बार-बार इस तरह के होने वाले घोटाले चाहे वह व्यापम घोटाला हो या शिक्षक भर्ती घोटाला हो सभी मामलों में आज तक किसी भी दोषी व्यक्ति पर कार्यवाही नहीं कर पाई l   उन्होंने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा छात्रों को न्याय दिलाया जाए। कांग्रेस पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के हितों की रक्षा नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ राधेश्याम शर्मा, संतोष त्रिपाठी, मुकेश गर्ग, हलीम पठान, संदीप मिश्रा, रेखा भदोरिया, जुग्गन दीक्षित, बृजेंद्र सिंह भदोरिया मुन्ना, हरनारायण शर्मा, रामजीलाल शाक्य, दर्शन सिंह तोमर, स्मिता शर्मा, पान सिंह सुमन, दीपक शर्मा, बॉबी तोमर, बॉबी जैन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags # #

शेयर करें

संबंधित खबरें

621
पेज 1 / 104