शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

कांग्रेस ने रैली निकालकर मनाया बलिदान दिवस, पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि

Headlines Today24

5 years ago 31 views
कांग्रेस ने रैली निकालकर मनाया बलिदान दिवस, पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि
भिण्ड जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के शहीद दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में रैली निकालकर और फिर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान आधा सैकड़ा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली के दौरान जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी भारत की एक ऐसी प्रधानमंत्री रहीं हैं जिनके नेतृत्व में भारत ने खूब विकास किया और उनके कार्यकाल में पूरे विश्व मे भारत का यश एवं गौरव बढ़ा था। वह यह शक्तिशाली प्रधानमंत्री के रूप में उभरीं जिसके चलते पूरा देश उन्हें आज श्रद्धांजलि दे रहा है। वहीं यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस इंदिरा गांधी को तो याद कर रही है लेकिन सरदार पटेल को भूल गई, पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह सरदार पटेल को भूले नहीं हैं बल्कि उनके प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा इंदिरा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कांग्रेस कार्यालय में पटेल के ऊपर संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। सरदार पटेल कांग्रेस के आधार स्तंभ रहे हैं, ऐसे में उन्हें बिल्कुल भी नहीं भुलाया जा सकता।

शेयर करें

संबंधित खबरें

560
पेज 1 / 94