30 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

ग्वालियर-भिंड हाईवे को सिक्स लेन की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन


भिंड। ग्वालियर भिण्ड हाइवे पर रोजाना हो रहे हादसों में हजारों लोगो की जान जा चुकी है। मात्र 30 फीट के सिंगल रोड को सिक्स लेन हाईवे की मांग को लेकर शुक्रवार को सैमरपुरा तिराहे पर सभी समाज सेवी जनों एवं भूतपूर्व सैनिकों ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में समाज सेवी भूतपूर्व सैनिक सुनील फौजी ने बताया आज दोपहर को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को हमारे ग्वालियर भिंड हाईवे बनाओ अभियान के संयोजक भूतपूर्व सरपंच रामलखन दंडोतिया और इंडियन वेटर्न आर्गनाइजेशन के संभागीय अध्यक्ष सूबेदार मेजर सुरेश सिंह तोमर रिटायर्ड के नेतृत्व में एक सैकड़ा लोगो ने मंत्री को ज्ञापन दिया। इस दौरान संयोजक ने कहा कि हम अपना एक मात्र बेटा इसी रोड पर खो चुके हैं किसी दूसरे का बेटा अब नहीं जा पाए। प्रेस विज्ञप्ति में सुनील फौजी ने कहा पिछले तीन दिनों में ही आधा दर्जन हादसे हो गए हैं।
सुनील फौजी ने कहा कि हमारे पास मंत्री जी की गाड़ी से भी बाइक के दुर्घटना होने की सूचना मिली है। हमे उम्मीद है कि मंत्रीजी रास्ते में आते समय हादसा होने और रोड की कम चौड़ाई को अच्छी तरह समझ गए होंगे।
हम सभी समाज सेवी इन हजारों हादसों में जाने कितनी जाने कुर्बान कर चुके पर सरकार सुन नहीं रही है। आने वाले दिनों में अगर हमारी बात नही सुनी गई तो हम भिंड जिले के सैकड़ो गांवों में जायेंगे और लोगो को बताएंगे कि हम सभी लोगो को एकजुट होकर अब बड़े आंदोलन करने पड़ेंगे।

ज्ञापन देने वालों में आई वी ओ के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर शिव बहादुर सिंह भदौरिया रिटायर्ड, नरेश सिंह भदौरिया, हिरेंद्र प्रताप सिंह पुर, सोनू नरवरिया पुर, बिल्लू यादव नालीपुरा, बिनोद थापक, भुता परिहार, राघवेंद्र पटेल , सुनील खैमारिया हरराजपुरा, रविकांत पराशर महापुर, जलसिंह लोधी, जय मां पावई वाली भक्त मंडल ग्रुप के महेश शर्मा, विकास शर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा इमलेड़ा, नरेश भदौरिया, मिथुन जमादार, कमल किशोर शर्मा, हवालदार श्रीवास, श्याम राजपूत महापुर, धर्मवीर राजपूत सहित कई समाज सेवी और भूतपूर्व सैनिक उपस्थित थे।

Headlines Today 24

Related posts

TET परीक्षा को लेकर शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना – भरत चौधरी ने शिक्षकों के बीच कही ये बात

Headlines Today24

पापमोचनी एकादशी पर भाविप शाखा जागृति महिलाओं ने किया दीपदान

Headlines Today24

25 जून को होगा पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान, लहार मिहोना की इतनी पंचायतों में होगी वोटिंग

Headlines Today24