25.2 C
Bhind
August 14, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

नारी सम्मान के लिए समर्पित है “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान- डीएसपी शर्मा

पवन शर्मा

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में 12 से 19 जून तक के लिए महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में जागरुकता, महिलाओं को सुरक्षित एवं पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने में पुरुषों का सहयोग सुनिश्चित करने के लिए शुरू हुए विशेष जागरूकता अभियान “मैं हूं अभिमन्यु” का शुभारंभ जिला भिंड में किया गया।

बुधवार को सदर बाजार में नगर पुलिस अधीक्षक निशा रेड्डी, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा पूनम शर्मा के नेतृत्व में ऑटो चालकों, टमटम चालकों , बच्चो एवम उनको परिजनों को महिला एवम बच्चो के विरुद्ध होने वाले अपराधो के प्रति जागरूकता , महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, डायल 100, चाइल्ड लाइन नंबर आदि का प्रचार प्रसार किया एवं समस्त उपस्थित लोगों को अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत शपथ दिलवाई गई, साथ ही अभियान के दौरान जारी किए गए स्टिकर्स, पोस्टर्स को पान की दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट में ऑटो ,टमटम, बस, जैसे प्राइवेट वाहनों में अभिमन्यु का लोगो के स्टिकर्स चिपकाए गए एवं समस्त चालकों , होटल मालिकों को आसपास घटित होने वाले अपराधो के बारे तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया। अभिमन्यु का सेल्फी का कट आऊट प्वाइंट लगाया गया। डीएसपी पूनम थापा के द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी दी गई।
समस्त कार्यवाही में महिला थाने,यातायात थाना ,कोतवाली थाना का स्टाफ एवम निर्भया मोबाइल साथ में रही।

Headlines Today 24

Related posts

बसपा से निकले फिर बसपा में आये यह विधायक, अब फिर से लड़ेंगे बसपा से चुनाव!

Headlines Today24

जब विधायक बोले- मुझे नहीं लगते एसडीएम कलेक्टर कोई, सरकार नहीं अपनी दम पर आया हूँ

Headlines Today24

धन संग्रह से मिथ्या संतोष, जबकि दान से होती है आत्म सुख की प्राप्ति- शंकराचार्य

Headlines Today24