शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

यहां के वकील बांह पर काली पट्टी बांधकर करेंगे कार्य, समाजहित में लिया फैसला

Headlines Today24

1 year ago 1 views
यहां के वकील बांह पर काली पट्टी बांधकर करेंगे कार्य, समाजहित में लिया फैसला
परानिधेश भारद्वाज, मध्य प्रदेश के भिंड जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 719 पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं में कमी लाने इस हाईवे को सिक्स लाइन हाईवे बनाने की मांग अब तेज गति पकड़ती जा रही है। समाज सेवियों के बाद संत समाज ने हाईवे निर्माण के लिए आंदोलन करने की बात कही है तो वहीं अब जिला न्यायालय में पदस्थ अधिवक्ताओं ने भी आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए आंदोलन सफल होने तक अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधकर काम करने का निर्णय लिया है। जिला न्यायालय परिसर में स्थित न्यायकारी हनुमान मंदिर के सामने अधिवक्ताओं ने अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधी और कहा कि जब तक सिक्स लाइन हाईवे निर्माण की मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक वह काली पट्टी बांधकर ही कार्य करेंगे। आपको बता दें कि आगामी 10 अप्रैल को संत समाज द्वारा भिंड से ग्वालियर तक बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है, जिसके लिए उनकी बैठकों के दौर भी चल रहे हैं।
Tags # #

शेयर करें

संबंधित खबरें

473
पेज 1 / 79