शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए तहसील कार्यालय का 'बड़ा बाबू' नायब नजीर गिरफ्तार

Headlines Today24

4 years ago 45 views
35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए तहसील कार्यालय का 'बड़ा बाबू' नायब नजीर गिरफ्तार

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो टीम जबलपुर ने बालाघाट जिले की लालबर्रा तहसील कार्यालय में पदस्थ बड़े बाबू नायब नजीर पैमेंद्र हरिनखेडे के गर्रा स्थित निवास पर देर शाम दबिश देकर उसे 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

फरियादी अरुण जेठवा निवासी विवेकानंद कॉलोनी बालाघाट की शिकायत पर ईओडब्ल्यू ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया। बताया गया है कि बड़े बाबू पैमेंद्र ने कुल चालीस हज़ार रुपये रिश्वत की मांग की थी। जिसमें से पाँच हज़ार प्रथम किश्त में 15 जून को ले भी चुका था। लेकिन फरियादी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त में कर दी। जिसके बाद शिकायत की पुष्टि के पश्चात शेष रिश्वत राशि 35 हज़ार रुपए लेते हुए रविवार को बड़े बाबू को गिरफ़्तार कर लिया गया।

बताया गया है कि आवेदक अरुण जेठवा की फ़ैक्टरी की ज़मीन के खसरे से उसके अलग हो चुके भागीदारों के नाम हटाने के लिए आरोपी पैमेंद्र हरिनखेड़े द्वारा आवेदक से पचास हज़ार रुपए की रिश्वत माँग की गई थी और चालीस हज़ार रुपए देने पर सहमति बनी। जिसमें से पाँच हज़ार रुपए आरोपी दिनांक 15 जून को ले चुका था ।रिश्वत की शेष राशि 35 हज़ार रुपए लेते हुए आरोपी को को रंगे हाथ ई ओ डब्लू जबलपुर की टीम द्वारा उसके निवास लालबर्रा ज़िला बालाघाट से पकड़ा गया है।

पूरी कार्यवाही EOW जबलपुर की टीम द्वारा की गई जिसमें उप पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह, विवेचक निरीक्षक प्रेरणा पाण्डेय, निरीक्षक शशिकला मस्कूले, निरीक्षक मोमेंद्र मर्सकोले, उप निरीक्षक कीर्ति शुक्ला आदि सम्मिलित रहे।

कार्रवाई करती हुई EOW की टीम
Tags # #

शेयर करें

संबंधित खबरें

474
पेज 1 / 79