शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

हार का सदमा बर्दास्त नहीं कर पाए कांग्रेस प्रत्याशी, हार्ट अटैक से हुई मौत

Headlines Today24

4 years ago 1 views
हार का सदमा बर्दास्त नहीं कर पाए कांग्रेस प्रत्याशी, हार्ट अटैक से हुई मौत

रीवा। जिले के हनुमना नगर परिषद से पार्षद चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को हार्ट अटैक आ गया। हार्ट अटैक से कांग्रेस प्रत्याशी हरिनारायण गुप्ता की मौत हो गई है। वार्ड क्रमांक 9 से कांग्रेस की टिकट पर वो चुनाव मैदान में थे। हरिनारायण गुप्ता निर्दलीय प्रत्याशी से 14 मतों से हार गए थे जिसके बाद हार की खबर लगते ही उन्हे हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई।

रीवा जिले के हनुमना नगर परिषद से पार्षदी का चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की रविवार की दोपहर हार्टअटैक से मौत हो गई है। वार्ड क्रमांक 9 से कांग्रेस की टिकट पर हरिनारायण गुप्ता चुनाव मैदान में उतरे थे। उनको निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश गुप्ता ने 14 मतों से पराजित कर दिया। जिसका सदमा हरिनारायण बर्दाश्त नहीं कर पाए। मतगणना केन्द्र के अंदर ही अचानक उनके सीने में दर्द उठा जिसके बाद साथ में मौजूद अन्य साथियों ने घटना देख परिजनों को जानकारी दी। वहीं दूसरी तरफ कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता उन्हे अस्पताल लेकर आए जहां पर उनकी मौत हो गई। हरिनारायण गुप्ता पार्टी के 15 वर्ष पुराने कार्यकर्ता थे। उन्होंने हनुमना कस्बे में पार्टी को स्थापित किया था। कांग्रेस ने हनुमना मंडलम अध्यक्ष हरिनारायण गुप्ता को वार्ड क्रमांक 9 से प्रत्याशी बनाया था। यहां भाजपा से ओमप्रकाश गुप्ता मैदान में थे। 17 जुलाई को मतगणना के समय निर्दलीय उम्मीदवार अखिलेश गुप्ता के जीत की खबर मिलते ही हरिनारायण को गहरा सदमा लगा और उन्हें हार्ट अटैक आ गया जिनकी अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई।

हनुमना नगर परिषद का अध्यक्ष पद अनारक्षित के लिए रिजर्व है। ऐसे में अध्यक्ष पद की दौड़ में हरिनारायण गुप्ता का नाम चल रहा था। परिणाम आने के बाद हनुमना नगर परिषद में कांग्रेस को एकतरफा जीत भी मिल गई, लेकिन खुद हरिनारायण हार गए। इसी बात का मलाल हरिनारायण को था। जिससे उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

Tags #

शेयर करें

संबंधित खबरें

473
पेज 1 / 79