साइबर शाखा की हमारी टीमें लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर रही हैं- एसपी
Headlines Today24
4 years ago
3 views
29 Jun 2022
परानिधेश भारद्वाज
पुलिस द्वारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी लगातार नजर रखी जा रही है और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है।
इसी तारतम्य में खरगोन एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने भी अपनी सोशल मीडिया वॉल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि
- साइबर शाखा की हमारी टीमें लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर रही हैं
- आपत्तिजनक पोस्ट शेयर ना करें
- भड़काऊ वीडियोज व पोस्ट पर कमेंट ना करें
- यह एक कानूनी अपराध है इससे बचें
- अन्यथा आपके विरुद्ध तत्काल एफआईआर की जावेगी।
खरगोन पुलिस द्वारा जनहित में जारी
पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों के इस दौर में खरगोन पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने अपनी सोशल मीडिया वॉल से हिदायत देते हुए साफ तौर पर कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग ना करें। किसी भी प्रकार की सेंसिटिव सामग्री को शेयर ना करें और ना ही उस पर कमेंट आदि करें। अन्यथा की स्थिति में आप के ऊपर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
