शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

विधानसभा के बजट सत्र में अब यह संगठन करेगा सरकार का घेराव

Headlines Today24

4 years ago 40 views
विधानसभा के बजट सत्र में अब यह संगठन करेगा सरकार का घेराव
भोपाल। पुरानी पेंशन बहाली संग़ठन NMOPS के तत्वाधान में मध्यप्रदेश के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले एक आवश्यक प्रांतीय बैठकका आयोजन भोपाल स्थित गांधी भवन में किया गया। जिसमें NMOPS के पूरे प्रदेश के साथी उपस्थित हुये। बैठक में तय किया गया कि आचार संहिता खत्म  के बाद विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रदेश के 7 लाख पेंशन विहीन कर्मचारियों के लिए विधानसभा का घेराव कर जंगी प्रदर्शन किया जाएगा, इसकी तैयारी आज से ही शुरू करेंगे। बैठक में तय किया गया कि सबसे पहले ग्वालियर चंबल बुंदेलखंड में इसकी तैयारी शुरू करँगे। भोपाल और महाकौशल में 3 कार्यक्रम पहले कर चुके हैं। इसके वाद मालवा विन्ध्य सहित अन्य संभागों में और फिर राजधानी भोपाल में बड़ा आंदोलन करने लिए संग़ठन के सदस्यों ने रूपरेखा तैयार की है। बैठक में यह तय किया गया है कि सभी समान विचारधारा वाले संग़ठन से चर्चा कर संयुक्त आंदोलन करेंगे, जिससे इसका प्रभाव सरकार पर पड़े। आंदोलन को और विशाल रूप देने के लिए शिक्षकों के साथ साथ अन्य विभागों के कर्मचारी संघो को जोड़कर तालमेल कर एक बड़े आंदोलन को मूर्त रूप दिया जाएगा। रविवार के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष परमानंद डेहरिया, प्रदेश संयोजक बाबूलाल मालवीय, मीडिया प्रभारी हीरानंद नरवरिया, संग़ठन मंत्री मनमोहन जाटव, आई टी सेल से रामसुरेश कुशवाहा, मुकेश बघेल, निजीकरण विरोधी मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट सुनील गोपाल, मप्र नर्सिंग एसोसिएशन की भोपाल जिला अध्यक्ष कंचना खातरकर, प्राध्यापक संघ से शोभा राम मेहरा सतना, सीहोर जिलाध्यक्ष सवाई सिंग परिहार, रायसेन जिला अध्यक्ष प्रदीप राय, बालाघाट से बी के पटेल, टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष खरे, ग्वालियर जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह घुरैया, हरदा से रामकृष्ण गोस्वामी आदि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की तैयारी भोपाल संभागीय अध्यक्ष अवनीश श्रीवास्तव ने की।
Tags #

शेयर करें

संबंधित खबरें

479
पेज 1 / 80