शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

यंग इंडिया के बोल के माध्यम से युवाओं को मिलेगा राजनीति में अवसर

Headlines Today24

4 years ago 21 views
यंग इंडिया के बोल के माध्यम से युवाओं को मिलेगा राजनीति में अवसर

प्रतियोगिता में चयनित युवा मंच के माध्यम से रख सकेंगे अपनी बात

भिण्ड। बदलते दौर में युवा राजनीति में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। रेली हो, धरना प्रदर्शन हो या किसी शासकीय कार्यालय का घेराव हर क्षेत्र में युवाओं में एक अलग ही जोश देखने को मिल रहा है। लेकिन उन्हें मंच पर बोलने का मौका नहीं मिल पाता है, ऐसे में वह अपनी बात रखने से वंचित रह जाते हैं। युवाओं के इसी जोश को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने यंग इंडिया के बोल सीजन 2 को प्रारंभ किया है। यह बात युवा कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रवक्ता अभिराज शर्मा ने गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए पत्रकारों से कही।
अभिराज शर्मा ने कहा कि 'यंग इंडिया के बोल’ केवल एक भाषण प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह अभिव्यक्ति का मंच है। जिस दौर में सरकार लोगों की बोलने की स्वतंत्रता छीनने का काम रही, उस दौर में युवा कांग्रेस देश के युवाओं को अपनी आवाज बुलंद करने के लिए मंच और अवसर प्रदान कर रही है। आज देश में महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण जैसे अनेकों ज्वलंत मुद्दे हैं। लेकिन सरकार अपनी विफलताओं एवं निकम्मेपन को छुपाने के लिए इन मुद्दों पर चर्चा और बहस करने के बजाय जनता को फिजूल के मुद्दों में उलझाकर उनका ध्यान भ्रमित करने का काम कर रही है। ऐसे में यह मंच देश के युवाओं की मुखर आवाज बनेगा। यह राहुल गांधी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। देश के आम युवाओं के वक्तव्य कौशल को बढ़ावा देना व उन्हें राजनीति की मुख्यधारा से जोड़कर लोकतंत्र को मजबूत बनाना इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य व उद्देश्य हैं।

इस मौके पर मुख्य रूप से आशीर्वाद शर्मा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विक्की कुशवाह,पार्षद राकेश, जिला मीडिया प्रभारी रमेश सिंह कुशवाह, एनएसयूआई शिवांश शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Tags #

शेयर करें

संबंधित खबरें

527
पेज 1 / 88