शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

मांग दिवस के अवसर पर NMOPS ने मुख्यमंत्री से की पुरानी पेंशन बहाली की मांग

Headlines Today24

4 years ago 39 views
मांग दिवस के अवसर पर NMOPS ने मुख्यमंत्री से की पुरानी पेंशन बहाली की मांग
By- परानिधेश भारद्वाज राज्यस्तरीय माँग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुरानी पेंशन बहाली के लिए NMOPS के संभागीय अध्यक्ष की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अपर कलेक्टर उमराव सिंह मरावी को दिया गया। इस दौरान NMOPS प्रतिनिधियों द्वारा कोविड प्रतिबंधों के दायरे में रहते हुए ज्ञापन अपर कलेक्टर को दिया गया। ज्ञापन में एक बार फिर से मुख्यमंत्री से पुरानी पेंशन बहाली करने की मांग की गई। संभागीय अध्यक्ष अवनीश श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि सरकार को कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करनी ही चाहिए। जब तक सरकार इस ओर ध्यान नहीं देती उनका आंदोलन लगातार चलता रहेगा। [caption id="attachment_23282" align="alignnone" width="1024"] ज्ञापन सौंपते हुये कर्मचारी[/caption] ज्ञापन सौंपने वालों में NMOPS / MP के भोपाल संभाग अध्यक्ष अवनीश श्रीवास्तव के साथ ही आजाद अध्यापक संघ के भोपाल जिला अध्यक्ष मनीष यादव, पैरामेडिकल एसोसिएशन के भोपाल जिला अध्यक्ष भरत कुर्मी तथा लैवटेक्निसियन संघ के जिला सचिव टेकेश्वर सिंह उपस्थित रहे। सभी लोगों ने बताया कि उनसभी का एक मात्र उद्देश्य है कि पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए और इसके लिए वह संयुक्त रूप से मांग कर सरकार को झुकने पर मजबूर कर देंगे।
Tags # #

शेयर करें

संबंधित खबरें

479
पेज 1 / 80