शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करना पहली प्राथमिकता- जिलाध्यक्ष मानसिंह

Headlines Today24

5 years ago 19 views
बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करना पहली प्राथमिकता- जिलाध्यक्ष मानसिंह
कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग की बैठक संपन्न कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी भिण्ड। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भिण्ड में संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु प्रशिक्षण विभाग की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय पर संपन्न हुई। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया और कहा भाजपा के राज ने देश को महंगाई बेरोजगारी के सिवा कुछ नहीं दिया। भाजपा केवल धार्मिक उन्माद का सहारा लेकर सत्ता में आई और विकास के कार्य अवरुद्ध किए। इसलिए भाजपा को उखाड़ने के लिए हमें अपना बूथ मजबूत करना होगा, यही पार्टी और हमारी पहली प्राथमिकता है। प्रशिक्षण विभाफ के प्राभारी ईरशाद अहमद ने कहा कि जिले भर में एक प्रशिक्षण टीम बनाई गई है। उनके द्वारा बूथ स्तर पर प्रशिक्षण अभियान चलाकर कांग्रेस की विजय सेना तैयार की जावेगी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ.अनिल भारद्वाज ने बताया कि बूथ स्तर के पदाधिकारियों को भी प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन की नीतियों को बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का व्यापारी और गरीब परेशान हैं, रोजी-रोजगार के संकट के साथ कमरतोड़ महंगाई और बेलगाम अफसरशाही से जनता त्रस्त है। इसलिए प्रशिक्षण के माध्यम से भाजपा की जनविरोधी नीतियों को कार्यकर्ता जनता को बताएं और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। बैठक में नयन सिंह बराकला, सत्यप्रकाश गोयल, कमलेश कौरव, रानू भादौरिया, सतीश जैन, लज्जाराम यादव, भगीरथ कुशवाह ने भी विचार रखें। 21 सदस्यी टीम घोषित जिला बूथ प्रबंधन प्रशिक्षण विभाग के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश गोयल ने 21 लोगों की टीम घोषित करते हुए उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी। जिसमें कमलेश सिंह कौरव, सतीश जैन को उपाध्यक्ष, रमेश वर्मा, हरेंद्र गुर्जर, नसीर बल्लू को महासचिव, लक्ष्मण बघेल, मलकीत सिंह, आशुतोष मिश्रा, आरिफ खान, मुकेश राजावत को सचिव, भगीरथ कुशवाह को कोषाध्यक्ष,  नबाब सिंह, जमील खान, अनिल यादव, मुन्ना खान, रामनिवास कुशवाह, नबाब खान, मनोज जैन, मुकेश प्रजापति, फिरोज खान को सदस्य बनाया गया है। जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए मेहनत करने का आह्वान किया है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

527
पेज 1 / 88