ड्रैगन बोट पुरुस्कार वितरण के साथ ही लॉन्च होगा मध्यप्रदेश पर्यटन पर आधारित गीत
Headlines Today24
3 years ago
6 views
12 Dec 2022
परानिधेश भारद्वाज,
भिण्ड/ शहर के गौरी सरोवर में चल रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर गीतकार राधे गोपाल यादव द्वारा लिखा गया मध्य प्रदेश पर्यटन गीत भी शाम 5 बजकर 30 मिनिट पर लांच किया जाएगा। गीतकार राधे गोपाल यादव द्वारा लिखे गए इस गीत को संगीत दिया है संगीतकार धर्मेंद्र सिंह भदोरिया ने एवं इसको अपनी आवाज से संजोया है गायक अश्मित कुशवाह ने। वहीं इस गीत के प्रस्तुतिकरण में इंदौर के कलाकार रूद्र प्रताप सिंह ने अपना योगदान दिया है।
यह गीत मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटकों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से राधेगोपाल यादव ने किया है। वह चंबल में भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सुनिए गीत की लॉन्चिंग को लेकर क्या कह रहे हैं राधेगोपाल यादव-