शनिवार, 28 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

तिरंगा हमारे गौरव, एकता और स्वतंत्रता के लिए किए गए बलिदानों का प्रतीक है: पाठक

Headlines Today24

3 months ago 418 views
तिरंगा हमारे गौरव, एकता और स्वतंत्रता के लिए किए गए बलिदानों का प्रतीक है: पाठक
भिण्ड। आजादी के पर्व के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने अपने निवास पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर अतुल रमेश पाठक ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और असंख्य वीरों के बलिदान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने नागरिकों, युवाओं एवं आमजन से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि देश की आन, बान और शान तिरंगे के सम्मान में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे इस अभियान से जुड़कर देश की एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएं।  

शेयर करें

संबंधित खबरें

621
पेज 1 / 104