शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Headlines Today24

5 months ago 23 views
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
परानिधेश भारद्वाज, भिण्ड। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर बुधवार को पहली बार भिण्ड नगर पहुंचे। टेलर के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी के साथ उनका जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया। इस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक एवं युवा नेता आशीष बौहरे ने अपने साथियों के साथ जिला अस्पताल के पास प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का माल्यार्पण कर एवं बाबा महाकाल की चादर ओढ़ाकर, रूद्राक्ष माला एवं महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट कर डीजे के साथ जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि इतनी भीषण गर्मी में भिंड जिले के युवा मोर्चा साथियों द्वारा इस स्वागत के लिए मैं आभारी हूं। युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं और कार्यों को जन-तन तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक एवं युवा नेता आशीष बौहरे ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर एक साधारण परिवार और बूथ-स्तर से राजनीति शुरू करने के कारण, वह युवाओं और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने पर ज़ोर देते हैं, वह लगातार कार्यकर्ताओं के बीच उपस्थित रहते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी, मंडल अध्यक्ष दीपेश तोमर, जिला उपाध्यक्ष आशीष शिवशंकर समाधिया, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष शिवेंद्र बंटी शुक्ला, जेडी खान, मिंटू सिंह, अरुण चौहान, विकास बौहरे, राममोहन तिवारी, विकास शर्मा, राज शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

898
पेज 1 / 150