शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

ट्यूबवेल खनन में पानी की जगह निकल रही आग, पुलिस प्रशासन मौके पर

Headlines Today24

4 years ago 24 views
ट्यूबवेल खनन में पानी की जगह निकल रही आग, पुलिस प्रशासन मौके पर
आग देख प्राशासन ने सुरक्षा के लिए राजस्व व पुलिस टीम किया तैनात आग देखने उमडा लोगों का हुजूम राजगढ़। जिले के सुठालिया कस्बे से करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम खंनोटा में लोग उस समय हैरान रह गए जब एक बोरवेल से पानी की जगह आग की ऊंची ऊँची लपटे निकलती दिखाई दी. [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=0G4pMNvXBhQ[/embedyt] दरअसल खनोटा के रहने वाले कालू सौंधिया के खेत में बोरवेल के लिए खुदाई की जा रही थी, मशीन से ट्यूबवेल खनन के दौरान खेत की जमीन से अचानक आग की चिंगारियां उठने लगी। देखते ही देखते चिंगारियां बड़ी-बड़ी लपटों में तब्दील हो गई। जमीन से ऊंची ऊँची उठ रही आग की लपटों की खबर जैसे ही आसपास के ग्रामीणो को लगी वैसे ही बड़ी तादाद में लोग यह नजारा देखने वहां इकट्ठा हो गए। यह रोचक नजारा देखकर लोग भी अचंभित रह गए। ग्रामीणों का कहना था कि बोर खनन की मशीन चल रही थी उसी दौरान कुछ देर बाद ही अचानक से चिंगारियां उठने लगी और देखते ही देखते वह लपटों में तब्दील हो गई। जैसे-तैसे वहां से बोरवेल मशीन को हटाया गया। जमीन से आग निकलने की सूचना मिलने ही ब्यावरा एसडीएम जूही गर्ग मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि जमीन के अंदर संभवतः ज्वलनशील गैस है ,उसके रिसाव से आग निकल रही है , रात भर में गैस खत्म होने पर आग भी बुझ जाएगी। हमने सुरक्षा के लिहाज से घटना स्थल पर राजस्व और पुलिस की टीम को तैनात किया है, ताकि लोग आग के पास न जाएं। [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=qF2UV_ThiZ0[/embedyt]

शेयर करें

संबंधित खबरें

511
पेज 1 / 86