31.5 C
Bhind
October 8, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

अपने प्रत्याशी के समर्थन में इन्होंने किया जनसंपर्क

भिण्ड- पवन शर्मा

भिण्ड। लोकसभा चुनाव में सभी प्रत्याशियों के समर्थके अपने अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने में जुटे हुए हैं। ऐसे में भिंड-दतिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संध्या राय के समर्थन में भाजपाजनों सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सघन जनसंपर्क किया। भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष सुधा राठोर एवं मेहगांव नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष ममता भदोरिया ने सैकड़ों महिलाओं के साथ अपनी प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क किया।

भिंड दतिया लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी संध्या राय के समर्थन में शुक्रवार को भाजपा जनों सहित महिला मोर्चा की बहनों ने मेहगांव विधानसभा के ग्राम अशोखर, किरपेपुरा एवं विभिन्न गांव में मोदी की गारंटी के पर्चे बांटे एवं सांसद भिंड- दतिया एवं लोकसभा प्रत्याशी संध्या राय को ऐतिहासिक मतों से जिताने का आमजन से आग्रह किया। इस दौरान नगर परिषद् पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ममता भदौरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवम् प्रभारी श्रीमती सुधा राठौर, महिला मोर्चा पूर्व जिला महामंत्री एवम् प्रभारी श्रीमती पूर्णिमा भदौरिया, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवम प्रभारी श्रीमती बबली तोमर, पूर्व सरपंच एवम् महिला मोर्चा जिला महामंत्री संगीता कौशल, सेक्टर प्रभारी कमल किशोर नरवरिया, सत्यदेव सिंह नरवरिया आदि कार्यकर्ता एवं बहने उपस्थित रही।
अब देखने वाली बात होगी कि भाजपा कांग्रेस अथवा अन्य पार्टियों में कौन किसपर भारी पड़ता है। अभी तो सभी अपने अपने प्रत्याशी के समर्थन में जनसम्पर्क में लगे हुए हैं।

Headlines Today 24

Related posts

सांदीपनि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया देहात थाना का भ्रमण, समझी पुलिस की कार्यप्रणाली

Headlines Today24

जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों में निकलेगा होलकर का चल समारोह- रामशेष बघेल

Headlines Today24

अवैध देशी अधिया बंदूक के साथ स्थाई वारंटी गिरफ्तार

Headlines Today24