18.7 C
Bhind
November 1, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

केंद्रीय मंत्री के मुख्य आतिथ्य में 04 अक्टूबर को होगा प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। जिले में 04 अक्टूबर को प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन स्थानीय बद्री प्रसाद की बगिया में किया जा रहा है जिसमें जिले भर के प्रबुद्धजनों सहित प्रमुख वक्ता के रूप में भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी शामिल रहेंगी। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सुरेश बंसल करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर भिण्ड-दतिया लोकसभा सांसद संध्या राय उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा के जिला मंत्री डॉ तरुण कुमार शर्मा द्वारा किया जा रहा है।प्रबुद्धजन सम्मेलन का शीर्षक रखा गया है ‘कल आज और कल, हर दिन आगे बढ़ता मध्यप्रदेश’। मध्यप्रदेश के लगातार विकास के क्रम पर इस सम्मेलन में चर्चा की जायेगी। कार्यक्रम संयोजक डॉ तरुण कुमार शर्मा ने बताया कि राजनीति से हटकर इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के अब तक हुए विकास पर परिचर्चा की जाएगी और प्रबुद्धजन अपने विचार इस पर रखेंगे। उन्होंने बताया कि शहर के सभी प्रबुद्धजन इस कार्यक्रम में आमंत्रित हैं।

Headlines Today 24

Related posts

बाल संस्कार शिविर में बच्चों को सिखाये गए तैराकी के गुर

Headlines Today24

महिलाओं की मटकी फोड़ का हुआ आयोजन, चुने गए बेस्ट राधा कृष्ण

Headlines Today24

गुरु शिष्य परंपरा को सुद्रण बनाने का भागीरथी कार्य कर रही है भारत विकास परिषद- सूबेदार नीरज शर्मा

Headlines Today24