शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

दिनदहाड़े हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी मय हथियार के पुलिस की गिरफ्त में

Headlines Today24

3 years ago 61 views
दिनदहाड़े हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी मय हथियार के पुलिस की गिरफ्त में

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। 15 जनवरी को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सरोज नगर में दिनदहाड़े एक व्यक्ति के घर के बाहर फायर कर दहशत फैलाने वाले दहशतगर्द तीन युवकों को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर हवालात में पहुंचा दिया है। साथ ही उनके कब्जे से दहशतगर्दी के लिए प्रयुक्त एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा राउंड भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे, नगर पुलिस अधीक्षक निशा रेड्डी के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सरोज नगर में हवाई फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को नीमवाली गली सुभाष नगर से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का देशी कट्टा दो जिंदा कारतूस दो खाली कारतूस जप्त किए गए हैं।

आरोपियों द्वारा दिनांक 15-01-2023 को करीब शाम 4:00 बजे सरोज नगर में एक महिला के घर में जाकर गाली गलौज की तथा हवाई फायरिंग की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आया था। वीडियो तथा अन्य तकनीकी साक्ष्य की मदद से तीनो आरोपियों के नाम पता कर थाना कोतवाली में उक्त आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 20 / 23 धारा 336, 294, 506, 34 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।

इनकी हुई गिरफ्तारी-

1-इमरान उर्फ पठान पुत्र हफीज खान उम्र ३० साल निवासी खिड़कियां मोहल्ला भिंड

2-बंदरा उर्फ इरफान पुत्र बब्बू खान उम्र 24 साल निवासी नीम वाली गली सुभाष नगर भिंड

3-छोटू उर्फ चेट्टी उर्फ कासिम पुत्र मुस्तकीम खान उम्र 30 साल निवासी सरोज नगर भिंड

तीनों आरोपी हैं आपराधिक पृष्ठभूमि के-

इमरान उर्फ पठान के विरुद्ध थाना कोतवाली में 9 अपराध, बंदरा उर्फ इरफान के विरुद्ध 04 अपराध ,छोटू उर्फ चेंटी उर्फ कासिम के विरुद्ध चार अपराध लड़ाई झगड़े, मारपीट, गाली गलौज करने तथा अवैध हथियार रखने से संबंधित पूर्व से पंजीबद्ध हैं।

उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविंद्र शर्मा, प्रधान आर सुनील यादव, प्रधान आर सतेंद्र भदौरिया, प्रधान आर रमाकांत शर्मा आर राहुल राजावत, आर अनिल शर्मा की मुख्य भूमिका रही ।

https://youtu.be/Q__BT3wvi14
कोतवाली थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा
Tags #

शेयर करें