शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

नेशनल हाईवे को सिक्स लेन की मांग के लिए आंदोलन को लेकर शनिचरा पर हुई संत समाज की बैठक

Headlines Today24

1 year ago 7 views
नेशनल हाईवे को सिक्स लेन की मांग के लिए आंदोलन को लेकर शनिचरा पर हुई संत समाज की बैठक
परानिधेश भारद्वाज, 10 अप्रैल अखंड आंदोलन में शनिधाम चलाएगा अखंड भंडारा 08 मार्च को सरपंच संघ की मीटिंग भिण्ड। ग्वालियर-भिंड-इटावा नेशनल हाईवे 719 को सिक्स लेन बनाये जाने की मांग को लेकर समाज सेवी, भूतपूर्व सैनिक काफी समय से अभियान चला रहे थे। लेकिन नौजवानो की हाइवे पर रोज हो रही मौतों से संत समाज में भी भारी आक्रोश है। गुरुवार को शनिचरा धाम मंदिर पर आसपास के महंतो की मीटिंग हुई। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अखिल भारतीय संत समिति जिला अध्यक्ष संत कालीदास महाराज ने बताया कि 10 अप्रैल का अखंड आंदोलन में जरूरत पड़ी तो अपने जीवन की भी आहुति दे देंगे। भिंड जिले पर भारी संकट आन पड़ा है, हमारी गौ माताएं बहुत ही दुखी हैं, सरकार हमारी पुकार को सुनती नहीं दिख रही है। इस अवसर पर शनिचरा स्थिति शनि धाम मंदिर के महंत शिवरामदास जी महाराज त्यागी बाबा ने घोषणा की इस पावन काज के मौके पर शनि महाराज के सभी भक्त मिलकर अखंड भंडारा चलाएंगे। शनि धाम महंत ने कहा सरकार यह अच्छा नहीं कर रही है, यह अधर्म है और संत समाज ने अधर्म का कभी साथ नहीं दिया। ग्वालियर भिंड मुरैना तीन जिलों के संतो को इकट्ठा कर 10 अप्रैल से सरकार को जगाने के लिए हो रहे अखंड आंदोलन को शनिधाम मंदिर से जुड़े सभी भक्तों का भी समर्थन रहेगा। उन्होंने कहा न्याय के देवता के दरबार से भिंड की जनता को न्याय अवश्य मिलेगा। इस अवसर पर संत राघव पुरी महाराज, संत प्रद्युम्न महाराज, संत मणिराम दास कांकसी सरकार, महंत रामेश्वर दास जी महाराज, महंत केशवदास जी खुर्द, महंत प्रेमदास जी महाराज धमसा, महंत ओतारदास जी, महंत उत्तम दास जी महाराज पचेरा, कथावाचक रामकिशोर शास्त्री, समाज सेवी सतेंद्र सिंह कुशवाह और समाज सेवी सुनील फौजी सहित संत समाज उपस्थित रहा।
Tags # #

शेयर करें

संबंधित खबरें

621
पेज 1 / 104