शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

सम्मान के साथ-साथ स्वाभिमान से जीना सीखे महिलाएं : मुदिता भारद्वाज

Headlines Today24

1 year ago 4 views
सम्मान के साथ-साथ स्वाभिमान से जीना सीखे महिलाएं : मुदिता भारद्वाज
  *आधी आबादी आपकी परिवार की रीड की हड्डी है महिलाएं: शिवप्रताप सिंह* भिण्ड। हमारे देश में सदैव महिलाओं को सम्मान मिला है यह शाश्वत सत्य है। सम्मान और स्वाभिमान के साथ आज की महिला यदि जीना सीख जाए तो राष्ट्र की उन्नति निश्चित है। उक्त बात बाल कल्याण समिति की सदस्य मुदिता भारद्वाज ने कही। वह भगवंती बाई शिक्षा प्रसार समिति द्वारा महिला दिवस पर आयोजित एकदिवसीय संगोष्ठी में बोल रही थीं। इस अवसर पर जिला समन्वयक जन अभियान परिषद शिव प्रताप सिंह भदौरिया, डॉ योगेश सिंह, शशिकांत शर्मा, श्रीमती सरिता चौहान, श्रीमती सीमा भदौरिया, सहित कई समाजसेवी, आशा कल्पना तोमर सहित सभी आशा कार्यकर्ता मौजूद थी। भगवंती भाई शिक्षा प्रसार समिति प्रशिक्षण परिसर में बोलते हुए मुदिता भारद्वाज ने कहा कि महिला सदैव से परिवार का अभिन्न हिस्सा रही है, इस बात को स्वीकार करने में कोई गुरेज नहीं है। आज की महिलाओं को समय को ध्यान रखते हुए आचरण करना चाहिए और जिससे समाज परिवार और देश का भला हो वह कार्य व्यवहार में लाना चाहिए। जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि आधी आबादी आपकी है और यदि आपका योगदान सक्रिय नहीं रहा तो निश्चित रूप से समाज गर्त में चला जाएगा। आप इस समाज की रीड की हड्डी हैं। अतः गरिमा और स्वच्छता के साथ अपने जीवन का निर्वहन करते हुए लक्ष्यों की प्राप्ति करें। समिति के सचिव शशिकांत शर्मा ने कहा कि आज का दिवस बहुत पावन दिवस है। परंपरा है आज के दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की। मगर हमारे देश में सदैव भी महिलाओं का सम्मान होता आया है और निरंतर होता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन शशिकांत शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन श्रीमती सरिता चौहान ने किया।
Tags #

शेयर करें

संबंधित खबरें

621
पेज 1 / 104