27 C
Bhind
September 16, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद को प्रशासन द्वारा जबरन उठाना लोकतंत्र की हत्या – कटारे

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड- मध्यप्रदेश विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष एवं विधायक अटेर हेमन्त-सत्यदेव कटारे के द्वारा ग्वालियर इटावा एनएच 719 हाईवे को सिक्स लेन बनाने की माँग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे पार्षद एवं समाजसेवियों को जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा देर रात जाकर जबरन उठाने की घटना की निंदा करते हुए प्रशानिक अधिकारियों की कार्यवाही को अलोकतांत्रिक करार देते हुए सवाल उठाए हैं। कांग्रेस मीडिया विभाग के द्वारा जारी बयान में श्री कटारे ने कहा यह बहुत ही निंदनीय कृत्य है। क्या अब एक जनता के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार सरकार के द्वारा कराया जाएगा। वह लोग जनता की आवाज को उठा रहे है उनकी मांगों को सरकार को मानना चाहिए। लेकिन जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने सत्तापक्ष के नेताओं के दबाब में आकर उन्हें धरना स्थल से जबरन उठाया।

हेमंत कटारे ने कहा मैं जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को चेतावनी देता हूँ कि इस प्रकार के कृत्य को बिल्कुल बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से सवाल करते हुए पूछा आजाद देश में क्या अब आम जनता या कोई भी जनप्रतिनिधि जनता की आवाज नही उठा सकता या धरना आंदोलन नही कर सकता?

अटेर विधायक श्री कटारे ने कहा आखिर इस हाईवे के लिए काफी दिनों से निरन्तर सिक्स लेन बनाने की माँग समाजसेवियों, साधु संतों एवं अन्य लोगों के द्वारा की जा रही है, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंग रही।,मैं स्वयं भी इस मुद्दे को राजनीति से हटकर न किसी पार्टी की तरफ से बल्कि वहाँ के नागरिक होने के नाते जनता की आवाज को विधानसभा में उठाऊंगा और तब तक उठाऊंगा जब तक वह सिक्स लेन नही बन जाता। विधानसभा खत्म होने के बाद हम भी इस भूख हड़ताल पर जाकर बैठेंगे इस हाईवे की मांग को लेकर धरना देंगे तथा एक बहुत बड़ा जन आंदोलन भी खड़ा करेंगे और जब तक संघर्ष करूँगा जब तक यह हाईवे 719 सिक्स लेन नही बन जाता।

प्रेषक ..अनिल भारद्वाज प्रवक्ता कांग्रेस भिण्ड।

Headlines Today 24

Related posts

A Complete Guide to the n1bet Betting Experience

सिंध नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से खुली अवैध उत्खनन और परिवहन की पोल, आधा सैकड़ा से अधिक ट्रक फंसे तेज बहाव में

Headlines Today24

सेना से रिटायर होकर पुलिस में बने इंस्पेक्टर का तिरंगे के साथ डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

Headlines Today24