18.7 C
Bhind
November 1, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

परशुराम सेना ने पत्रकार पर एफआईआर के विरोध में आंदोलन करने की दी चेतावनी

परानिधेश भारद्वाज

– महिला चिकित्सक द्वारा झूठी एफआईआर दर्ज कराने का किया विरोध

भिण्ड। शहर में स्थित महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ रेनू शर्मा के द्वारा पत्रकार दीपक शर्मा पर संस्थान के लिए महिला दिवस का विज्ञापन मांगने पर झूठी एफआईआर कराए जाने के विरोध में परशुराम सेना ने आंदोलन की चेतावनी दी है। परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने महिला चिकित्सक के कार्यकाल व क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन आदि की जांच की मांग की है।

परशुराम सेना जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा है कि डॉ रेनू शर्मा अल्ट्रासाउंड करती हैं और उनके ऊपर भ्रूण हत्या कराए जाने के आरोप पूर्व में भी लगते रहे हैं। शासन प्रशासन द्वारा शिकंजा कसे जाने के बाद संभवतः चोरी छिपे उन्होंने यह कार्य करना शुरू कर दिया। जिसका वीडियो पत्रकार दीपक शर्मा द्वारा बनाये जाने पर वह बौखला गईं और उन्होंने पत्रकार के विरुद्ध झूठी एफआईआर दर्ज करवा दी।

देवेश शर्मा ने कहा कि चिकित्सक एक महिला होकर भ्रूण हत्या जैसे घिनोने अपराध में लिप्त हो उसका सार्वजनिक बहिष्कार होना चाहिए और उनके ऊपर पुराने समय मे भी लगे भ्रूण हत्या के आरोपों की जांच होकर उनपर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि परशुराम सेना देश के चौथे स्तंभ पर होने वाले अत्याचार की घोर निंदा करती है। दीपक शर्मा परशुराम सेना के मीडिया प्रभारी भी हैं। ऐसे में उनके ऊपर झूठी एफआईआर के विरोध में परशुराम सेना दीपक शर्मा के पक्ष में हमेशा साथ में खड़ी रहेगी।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि परशुराम सेना इस मामले को लेकर एसपी से लेकर आईजी, डीजीपी व मुख्यमंत्री तक से मुलाकात करेगी। इसके लिए सड़क पर उतारकर आंदोलन तक किया जाएगा। परशुराम सेना ने पुलिस व प्रशासन से उक्त महिला चिकित्सक पर दीपक शर्मा द्वारा दिये गए आवेदन पर क्रॉस मामला दर्ज किए जाने की मांग की है।

चिकित्सक को काले कारनामे बंद करने की दी चेतावनी
परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में डॉ रेनू शर्मा को अपने काले कारनामे बंद करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा हम इनकी संपत्ति की जांच कराएंगे और इनके द्वारा संचालित नर्सिंग होम के एक एक नॉर्म्स का परीक्षण कराकर दम लेंगे। जिलाध्यक्ष ने डॉ रेनू शर्मा की विभागीय जांच कराने के लिए पत्र लिखने की बात करते हुए उनके मेडिकल लाइसेंस को रद्द करवाने की मांग भी की है।

Headlines Today 24

Related posts

कांग्रेस प्रत्याशी की प्रेमी के साथ भागने की चलती रही चर्चाएं, हरियाणा में ननद के यहां मिली प्रत्याशी

Headlines Today24

भाजपा सरकार ने किसानो के साथ हमेशा ही अन्याय किया- रामशेष बघेल

Headlines Today24

सिय-पिय मिलन में दो धामों का अद्भुत समागम, दंदरौआ धाम पहुंचे बागेश्वर धाम महंत, 18 तक लगेगा दिव्य दरबार

Headlines Today24