30 C
Bhind
July 18, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

निराश्रितों के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि

भिंड : भाजपा कार्यकर्ताओं ने निराश्रित भवन पर कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही भाजपा नेताओं द्वारा निराश्रित भवन में निवासरत वृद्धजनों को स्वल्पाहार वितरण किया एवं कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की याद में वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सिद्धार्थ जैन ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने गुना इटावा रेल लाइन, केंद्रीय विद्यालय, आईटीआई जैसे अन्य कई विकास की योजना हमारे जिले को दीं। पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया किसी भी दलगत राजनीति से ऊपर थे। उन्होंने शहर और ग्वालियर चम्बल अंचल के विकास के लिए बहुत काम किये इसीलिए लोग उन्हें विकास का मसीहा मानते थे।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि लोकप्रिय जननायक पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि, अपने पुनीत विचारों एवं जन कल्याणकारी कार्यों के लिए आप सदैव याद किये जायेंगे। आज ही के दिन कैलाशवासी माधवराव सिंधिया का निधन 30 सितंबर 2001 में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में विमान दुर्घटना में हुआ था।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुनील दुबे, रविन्द्र नरवरिया, जिला मंत्री तरुण शर्मा, मंडल अध्यक्ष टीपू भदौरिया एवं अमित जैन, मंडल महामंत्री राजीव उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत सोनी एवं मनोज जैन, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी शेखर खटीक, मंडल मंत्री श्यामकिशोर दीक्षित, मीडिया प्रभारी विष्णु शर्मा, नरसिंह ताम्रकार, राकेश जैन, पवन जैन, मयंक जैन, अनिल जैन, राय सिंह भदौरिया, पंकज जैन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

हाई टेक तीसरी आंख से रखी जायेगी मतदान केंद्रों पर नजर, हुआ डेमो

Headlines Today24

25 हजार की रिश्वत लेते हुए सब इंजीनियर को ईओडब्ल्यू ने दबोचा

Headlines Today24

इन समस्याओं को लेकर पिंकी भदौरिया के नेतृत्व में कांग्रेस करेगी मंगलवार को धरना

Headlines Today24