22.6 C
Bhind
July 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

सुदूर सड़क योजना पुनः शुरू की जाए- डॉ रमेश दुबे

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ रमेश दुबे ने पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री सिसोदिया का मातृ छाया पर किया स्वागत। सुदूर सड़क एवं मनरेगा की प्रमुख समस्याओं पर ध्यान आकर्षित कराया

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ रमेश दुबे के निवास स्थान पर प्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी अगवानी करते हुए पुष्पगुच्छ देकर एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ रमेश दुबे ने पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया का ग्राम पंचायत से संबंधित कई समस्याओंकी ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। जिसमें सुदूर सड़क का निर्माण कार्य गुणवत्ता आधार पर कराया जाए, एवं मनरेगा द्वारा मजदूरों द्वारा किए गए निर्माण कार्यों का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है उनका तत्काल भुगतान किया जाए।

उन्होंने कहा कि मैं 24 मई को भिंड आ रहा हूं विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा भी करूंगा और जिनका भुगतान नहीं हुआ है उनका समय पर भुगतान कराया जाएगा। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सब भाजपा के समर्पण भाव से काम करने वाले कार्यकर्ता हैं। आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव हम सबके मोड पर है। अपने-अपने बूथ से भाजपा को जिताने का संकल्प लेकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाएं। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचा कर उनका लाभ दिलाएं।

साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान प्रारंभ हो चुका है। गांव-गांव में विभागीय अधिकारियों के माध्यम से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें हम सब कार्यकर्ता एकजुट होकर लोगों की मदद करें और हितग्राही योजना का लाभ लेकर वह आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधारा से जुड़े।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया, मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, कुलदीप सिंह राजावत, रामदास सोनी, राहुल भारद्वाज, शिव प्रताप सिंह राजावत आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Headlines Today 24

Related posts

नकल के दम पर कभी आगे रहने वाला जिला प्रदेश में पिछले पायदान पर, फिर भी तीन-तीन स्टूडेंट्स ने बनाई प्रदेश मेरिट में जगह

Headlines Today24

पुलिस ने अंधे कत्ल का 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश कर आरोपियों को किया गिरफ्तार

Headlines Today24

India Air force Apache Helicopter Emergency landing: वायुसेना के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट सुरक्षित

Headlines Today24