शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

इस पुरानी पार्टी ने सोशल मीडिया वॉरियर्स के लिए लिये इंटरव्यू

Headlines Today24

4 months ago 93 views
इस पुरानी पार्टी ने सोशल मीडिया वॉरियर्स के लिए लिये इंटरव्यू
  ​भिंड। बढ़ते हुए AI के युग मे अब एक पुरानी पार्टी ने भी सांगठनिक गतिविधियों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की नीतियों को मजबूती से पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया वारियर्स को भर्ती करना शुरू किया है। जिसके लिए भिंड ग्रामीण कांग्रेस कार्यालय पर 'कांग्रेस सोशल मीडिया वारियर्स' के इंटरव्यू आयोजित किए गए। ​इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के प्रभारी अश्वनी अगररिया, ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) शिशुपाल सिंह और सोशल मीडिया शहर जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में युवाओं का साक्षात्कार लिया गया। ​इंटरव्यू पैनल के पदाधिकारियों ने बताया कि आज के दौर में सोशल मीडिया जनता की आवाज उठाने का एक सशक्त माध्यम है। कांग्रेस सोशल मीडिया वारियर्स का मुख्य उद्देश्य सरकार की विफलताओं को उजागर करना और कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। इंटरव्यू के दौरान युवाओं में संगठन से जुड़ने और डिजिटल मोर्चे पर जिम्मेदारी संभालने के लिए भारी उत्साह देखने को मिला। बाद संख्या में युवाओं ने कांग्रेस सोोो मीडिया वॉरियर बनने में रुचि दिखाई। इस मोके पर संगठन मंत्री महेश जाटव, कार्यालय प्रभारी रामस्वरूप गोयल, कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव अनूप भदौरिया, भिंड सोशल मीडिया विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह राजावत, विवेक जामोर, अभिषेक मौर्या आदि लोग कार्यालय पर उपस्थित रहे
Tags # #

शेयर करें