शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

RSI नर्मदा माइंस प्राइवेट लिमिटेड ने 250 जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

Headlines Today24

2 months ago 56 views
RSI नर्मदा माइंस प्राइवेट लिमिटेड ने 250 जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान
परानिधेश भारद्वाज, झुग्गी-झोपड़ियों और शासकीय स्कूलों में पहुंचकर वितरित किए स्कूल बैग, पुस्तकें एवं शैक्षणिक सामग्री । भिंड। शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते कई जरूरतमंद बच्चे आज भी स्कूल बैग, पुस्तकें और जरूरी शैक्षणिक सामग्री से वंचित रह जाते हैं। ऐसे बच्चों की मदद के लिए RSI नर्मदा माइंस प्राइवेट लिमिटेड, जिला भिंड ने सराहनीय पहल करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर करीब 250 जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग, पुस्तकें एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की। कंपनी की टीम ने शहर की विभिन्न झुग्गी-झोपड़ियों और शासकीय विद्यालयों में पहुंचकर उन बच्चों को चिन्हित किया, जिनके परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने बच्चों के लिए बैग व पुस्तकें खरीदने में सक्षम नहीं हैं। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। इस पहल ने न केवल बच्चों की जरूरत पूरी की, बल्कि उन्हें शिक्षा के प्रति आगे बढ़ने का हौसला भी दिया। कंपनी प्रबंधन ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना उनकी सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। RSI नर्मदा माइंस द्वारा समय-समय पर जिलेभर में सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्य किए जाते रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण में भी उल्लेखनीय योगदान सामाजिक सेवा के साथ-साथ कंपनी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी लगातार कार्य कर रही है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कंपनी द्वारा शहर में 500 से अधिक पेड़-पौधे लगाए गए थे। इसके साथ ही जिलेभर में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कंपनी की इस पहल को शिक्षा, सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा की सामग्री पहुंचाने और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने की दिशा में किए जा रहे ये प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश दे रहे हैं।   सुनिये क्या कहना है कंपनी प्रतिनिधि रवि सिंह राजावत का https://youtube.com/shorts/Ws9WoYlR7Ho?si=NfoimSqA-l40qm19  

शेयर करें