शनिवार, 28 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

TET परीक्षा को लेकर शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना - भरत चौधरी ने शिक्षकों के बीच कही ये बात

Headlines Today24

2 months ago 392 views
TET परीक्षा को लेकर शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना - भरत चौधरी ने शिक्षकों के बीच कही ये बात
परानिधेश भारद्वाज, भिंड। TET परीक्षा को लेकर प्रदेश भर में शिक्षकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है, जिसका असर अब भिंड जिले में भी देखने को मिला। रविवार को सैकड़ों शिक्षक अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों का कहना है कि TET परीक्षा की प्रक्रिया में कई खामियां हैं, जिससे योग्य शिक्षकों के साथ अन्याय हो रहा है। इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता भरत चौधरी भी शिक्षकों की आवाज बुलंद करने पहुंचे और उनके समर्थन में खड़े नजर आए। इस मौके पर भरत चौधरी ने कहा कि शिक्षकों की यह लड़ाई अकेले की नहीं है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से कराई जाएगी। भरत चौधरी ने कहा, "TET परीक्षा से जुड़ा पूरा मामला हम प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखेंगे। शिक्षकों के हक की इस लड़ाई में आगे की रणनीति के लिए उनका सहयोग और मार्गदर्शन लिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी सौंपा और मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की।

शेयर करें