भिण्ड विधायक ने परिवार के साथ किया मतदान
Headlines Today24
4 years ago
19 views
13 Jul 2022
हाल ही में बसपा से भाजपा में शामिल हुए भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने अपने पूरे परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर किया मतदान। संजीव सिंह उर्फ संजू ने अपने पूर्व सांसद पिता डॉ राम लखन सिंह, माता सरिता देवी, पत्नी शैलेश देवी एवं भैया-भाभी के साथ नयापुरा वार्ड क्रमांक 16 गोपाल गौशाला पहुंचकर किया मतदान। बोले- मतदान करना नागरिक की पहली जिम्मेदारी है। इसलिए पहले करें मतदान उसके बाद कोई दूसरा काम। संजीव सिंह बोले जनप्रतिनिधि वह चुनें जो विकास कराए।
