21.3 C
Bhind
November 4, 2026
Headlines Today 24
खेलभिण्ड

एमपी टीम के कप्तान भिण्ड के सक्षम ने जड़ा दोहरा शतक, विदर्भ पर शानदार जीत

परानिधेश भारद्वाज,

नागपुर में मध्यप्रदेश एवं विदर्भ के बीच खेले गए अंडर 23 मैच में मध्यप्रदेश के कप्तान भिण्ड जिले के खिलाड़ी सक्षम पुरोहित के 220 रन और भिण्ड के ही लेफ्ट आर्म स्पिनर विष्णु भारद्वाज के 3 विकेट एवं 35 रन की पारी की बदौलत विदर्भ के खिलाफ मध्य प्रदेश अंडर 23 टीम ने चार दिवसीय मैच में शानदार जीत दर्ज की है।

विदर्भ ने पहले बैटिंग करते हुए 426 रन बनाए। मध्य प्रदेश की ओर से विष्णु भारद्वाज ने 3, पुष्कर विश्वकर्मा ने 3 और मयूर पाटील ने 3 विकेट लिए।

मध्य प्रदेश की ओर से कप्तान सक्षम पुरोहित ने 220 तथा सोहम पटवर्धन ने 74 एवं विष्णु भारद्वाज ने 35 रनों की पारी खेली। जिसके चलते मध्य प्रदेश की टीम ने यह मैच पहली पारी की बढ़त के आधार पर जीता।

दोनों टीमों के बीच अगला मैच 21 सितंबर से डी वाई पाटिल स्टेडियम नागपुर में होगा।

Headlines Today 24

Related posts

माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर सेवा संकल्प अभियान के तहत भिण्ड में सेवाकार्य

Headlines Today24

यह बजट युवा शक्ति से प्रेरित बजट है: पाठक

Headlines Today24

हाई टेक तीसरी आंख से रखी जायेगी मतदान केंद्रों पर नजर, हुआ डेमो

Headlines Today24