23.5 C
Bhind
September 12, 2026
Headlines Today 24
धर्मभिण्ड

गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड।  गौ सम्मान अभियान के अंतर्गत गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर शहर के समस्त गौ सेवको ने सोमवार को एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और विधिवत प्राप्ति ली। इस दौरान गौ सेवकों ने गौ माता के सम्मान में नारे भी लगाए।

इस अवसर भी मौके पर उपस्थित सभी गौ सेवकों ने जोरदार आह्वान करते हुए कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति में सबसे पूज्यनीय रही हैं। लेकिन वर्तमान में वही माता दुर्दशा का शिकार हैं, सड़कों पर अवर घूमने को मजबूर हैं। ऐसे में गाय को शीघ्र ही राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए ताकि उनका उत्थान हो सके। गौ माता के उत्थान के साथ देश और सम्पूर्ण विश्व का उत्थान स्वतः ही हो जाएगा।

 

गौरतलब है कि गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत पूरे देश की 5410 तहसीलों में एक ही दिन और एक ही समय पर ज्ञापन सौंपे गए। जिसमें हजारों गौ सेवकों ने अपने अपने स्थान पर हिस्सा लिया और अपनी भावनाएं प्रकट कीं।

 

इस अवसर पर भिण्ड के गौ सेवक संत दयानंद सरस्वती, विपिन चतुर्वेदी, जल सिंह राजावत, लालू राठौर, पुष्पेन्द्र, संतोष शर्मा, अमित सोनी, आलोक, रोहित, करन सहित बफी संख्या में गौ सेवक मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

स्वामी विवेकानंद ने ज्ञान के विस्तार के साथ ही चरित्र निर्माण करने में सक्षम शिक्षा पर दिया जोर – दंडोतिया

Headlines Today24

कॉंग्रेस द्वारा आयोजित समाज जोड़ो सम्मेलन कॉंग्रेस को मजबूती प्रदान करेगें : जयश्रीराम बघेल

Headlines Today24

25 हजार की रिश्वत लेते हुए सब इंजीनियर को ईओडब्ल्यू ने दबोचा

Headlines Today24