21.3 C
Bhind
October 27, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

वैद्य जनमेजन शर्मा की पुण्यतिथि पर निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर 8 जनवरी को

भिण्ड। वैद्य जनमेजय शर्मा की पुण्यतिथि अवसर पर कुण्डेश्वर महादेव मन्दिर शहर कोतवाली के सामने इटावा रोड भिण्ड पर रविवार 08 जनवरी 2023 प्रातः 09:00 से 1:30 बजे तक विशाल निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर आयोजक सेवानिवृत्त आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्वनाथ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में मधुमेह ,उच्च रक्तचाप आदि का नि:शुल्क परीक्षण किया जाएगा। शिविर में मरीजों को निःशुल्क औषधियां भी वितरित की जाएंगी। शिविर में जुकाम, खांसी, बुखार, श्वांस, मलेरिया, पीलिया, खून की कमी, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, आमवात, बवासीर, उदर रोग, चर्म रोग, हृदय रोग, अनिद्रा एवं स्त्री रोग श्वेत एवं रक्त प्रदर, पुरुषों में धातु क्षय एवं नपुंसकता के मरीजों का परीक्षण कर के उन्हें निःशुल्क औषधियां भी वितरण किया जाएगा। डॉ शर्मा ने सभी जनों से अपील की इस सर्दी के मौसम में आयुर्वेद का उपयोग अधिक करना चाहिए । सर्दी ,खांसी ,जुकाम इस मौसम में अधिक होता है इसलिए हमें अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना चाहिए । 08 जनवरी 2023 को प्रातः 09:00 से 1:30 तक इस नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में भाग लें और अपनी बीमारी के अनुसार चिकित्सा प्राप्त करें।

Headlines Today 24

Related posts

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिले के 5 खिलाड़ियों का हुआ चयन

Headlines Today24

सावित्रीबाई फुले जयंती पर 3 जनवरी को विशाल चल समारोह में सभी को शामिल होने का किया गया आह्वान: मानसिंह कुशवाहा

Headlines Today24

समाजवादी पार्टी द्वारा अटेर में समाजवादी तिरंगा यात्रा निकालकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार सौंपा गया ज्ञापन

Headlines Today24