24.8 C
Bhind
October 3, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

कलचुरी महासभा की बैठक में वीरेंद्र शिवहरे बने शिवहरे समाज के जिला अध्यक्ष

भिंड। शहर के धनवंतरी बाई धर्मशाला में मध्य प्रदेश कलचुरी संवर्गीय महासभा के बैनर तले एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से वीरेंद्र शिवहरे को शिवहरे समाज का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष बनने के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने वीरेंद्र शिवहरे का फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अपने संबोधन में वीरेंद्र शिवहरे ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे तथा समाज और संगठन के विस्तार के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने समाज की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में लड़कों की संख्या अधिक और लड़कियों की संख्या कम है, जिसके कारण कई युवक विवाह योग्य होने के बावजूद अविवाहित हैं। इस समस्या के समाधान के लिए परिचय सम्मेलन आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही इस दिशा में प्रयास किए जाएंगे और बाहरी क्षेत्रों के लोगों को भी इसमें आमंत्रित किया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने समाज में मौजूद प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की शिक्षा को लेकर भी बात रखी। उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव के चलते कई होनहार विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते, ऐसे में समाज के लोगों को एकजुट होकर उनकी मदद करनी चाहिए, ताकि वे अपनी शिक्षा जारी रखते हुए ऊंचे मुकाम हासिल कर सकें।

Headlines Today 24

Related posts

डॉ श्याम बिहारी शर्मा की स्मृति में भाविप द्वारा किया गया गीता स्वाध्याय पाठ एवं श्रद्धांजलि सभा का अयोजन

Headlines Today24

लहार, मिहोना एवं रौन में इतने मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील, ऐसी रहेगी व्यवस्था

Headlines Today24

स्वीप गतिविधि के अंतर्गत महिलाओं ने मेहंदी लगा कर दिया मतदान का संदेश

Headlines Today24