29.9 C
Bhind
June 17, 2026
Headlines Today 24
दतिया

अतुल बने तिरंगा यात्रा के दतिया जिला प्रभारी

अतुल रमेश पाठक बने तिरंगा यात्रा के दतिया जिला प्रभारी

भिंड – भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे तिरंगा यात्रा के आयोजन को लेकर भाजपा संगठन द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक को दतिया जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजयुमो के सक्रिय और जुझारू नेता के रूप में पहचान रखने वाले पाठक को मिली इस नई जिम्मेदारी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। अतुल रमेश पाठक ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा न केवल देशभक्ति की भावना को जागृत करती है, बल्कि यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश की एकता के प्रति हमारी अटूट निष्ठा का प्रतीक भी है।

उन्होंने आगे कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य देशभर में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्र प्रेम, भाईचारा और राष्ट्रीय गौरव का संदेश पहुंचाना है।

 

Headlines Today 24

Related posts

कांग्रेसी संस्कृति में झूठ बोलने की आदत, किसानों के कर्ज माफ कर नहीं पाए तो महिलाओं को ₹18000 क्या दिला पाएंगी विभा पटेल- सरोज जोशी

Headlines Today24

काँग्रेस के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक पहुंचे पंडोखर धाम, भक्त के पर्चे के जरिये पूर्व विधायक को मिला यह आशीर्वाद

Headlines Today24

पीएम नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाएं महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान कर रही हैं – सरोज जोशी

Headlines Today24