25.5 C
Bhind
July 23, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

नेशनल पैरा फेंसिंग में चंबल के इस खिलाड़ी ने जीते मेडल

परानिधेश भारद्वाज,

चेन्नई में 4 से 6 जुलाई के बीच आयोजित हुई नेशनल पैरा फेंसिंग (तलवार बाजी) चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले के भदाकुर गांव के पैरा खिलाड़ी गोविंद सिंह भदौरिया पुत्र श्री हनुमंत सिंह भदौरिया ने कैटेगरी A में टीम इवेंट में दो गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल प्राप्त किया। उन्होंने पैरा फेंसिंग ईपी इवेंट में एक गोल्ड मेडल, सेवर इंवेट में एक गोल्ड मेडल और फॉइल इवेंट में एक सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

आपको बता दें गोविंद सिंह भदौरिया टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में सीनियर फेंसिंग कोच भूपेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इससे पहले 2024 में गोविन्द सिंह भदौरिया डार्ट्स इवेंट में इंटर नेशनल लेवल पर खेल कर अपने भिण्ड व देश का नाम रोशन कर चुके हैं। गोविंद सिंह की इस उपलब्धि पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक
डॉ.असित यादव एवं नोडल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग भिण्ड द्वारा सम्मानित किया गया।

इस मौके पर रामबाबू कुशवाह, जिला खेल प्रशिक्षक संजय पंकज, क्रीड़ा भारती से प्रमोद गुप्ता, डॉ हर्षद मिश्रा, टीम मैनेजर व सीनियर खिलाड़ी दीपक शर्मा और कोच भूपेंद्र सिंह चौहान के साथ ही दीपक सिंह (गप्पोले ), विमल सिंह, अर्पित सिंह अजय (गट्टे) ने पैरा फेंसिंग खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Headlines Today 24

Related posts

Przegląd oferty platformy Mostbet dla polskich graczy

L’arte del silenzio: guida all’ice fishing

पाठक को बनाया गया नगरीय निकाय चुनाव का प्रभारी

Headlines Today24