38.3 C
Bhind
May 1, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

डॉ श्याम बिहारी शर्मा की स्मृति में भाविप द्वारा किया गया गीता स्वाध्याय पाठ एवं श्रद्धांजलि सभा का अयोजन

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। जिले के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भिण्ड जिले में भारत विकास परिषद को स्थापित करने वाले डॉ श्याम बिहारी शर्मा का 31 मार्च 2021 को आकस्मिक निधन हो गया था। डॉ श्यामबिहारी शर्मा समाजसेवा में तन-मन-धन से जुटे रहते थे। ऐसे में उनकी याद में और उनके समाजसेवा के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए डॉ श्यामबिहारी शर्मा सेवा परिषद ट्रस्ट के गठन किया गया। इसी के तत्वावधान में भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड द्वारा डॉ श्यामबिहारी शर्मा जी की चतुर्थ पुण्य स्मृति के अवसर पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन गीता स्वाध्याय पाठ, श्रद्धांजलि सभा एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री श्री 1008 पत्ती वाले बाबा ने की जबकि बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार देव श्रीमाली उपस्थित रहे। इसके साथ ही वरिष्ठ चिकित्सक पूर्व सीएमएचओ डॉ विनोद सक्सेना बतौर विशिष्ट अतिथि, स्व. डॉ श्यामबिहारी शर्मा जी की धर्मपत्नी श्रीमती विद्यावती एवं भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड के जिलाध्यक्ष कमलेश सैंथिया मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का संचालन राजमणि शर्मा एवं गणेश भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम में स्व. डॉ श्यामबिहारी शर्मा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रोफेसर हरेंद्र शर्मा बॉबी, भाविप के प्रांत पदाधिकारी श्रवण पाठक, वरिष्ठ पत्रकार भानु श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा, प्रोफेसर इकबाल अली, समाजसेवी रामानंद शर्मा द्वारा प्रकाश डालते हुए कहा गया कि उनके जैसा जीवट समाजसेवी कोई नहीं था। सामाजिक कार्यों के लिए वह हमेशा आगे खड़े रहते थे। उनके मार्गदर्शन में भिण्ड में समाजसेवियों की फौज खड़ी हुई जो अनवरत रूप से सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं। कार्यक्रम में पत्रकारों का सम्मान भी किया गया।

Headlines Today 24

Related posts

2800 रूपए ग्रेड पे की मांग को लेकर पटवारियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Headlines Today24

परशुराम चल समारोह के लिए समाज के युवाओं ने किया वार्ड क्र.1एवं 2 में जनसंपर्क

Headlines Today24

खुद को सिंधिया समर्थक बताने वाले कथित भाजपा नेता हरवीर सिंह के घर पहुंची सीबीआई, शहर और गांव के घरों में पहुंची सीबीआई

Headlines Today24