17.6 C
Bhind
November 1, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

अब गांधी प्रतिमा के नीचे भूख हड़ताल करेंगे पार्षद दीपक

परानिधेश भारद्वाज,

नेशनल हाईवे 719 को सिक्स लेन बनाये जाने की मांग को लेकर शनिवार को भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद दीपक शर्मा को देर रात पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जबरन हटा दिए जाने के बाद रविवार को दीपक शर्मा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी भूख हड़ताल अभी भी जारी है। पुलिस प्रशासन उनको जगह से हटा सकता है लेकिन उनके दृण निश्चय को नहीं डिगा सकते। जब तक हाईवे निर्माण को लेकर ठोस आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक वह भूख हड़ताल लगातार जारी रखेंगे। पुलिस एवं प्रशासन के दमन के आगे वह नहीं झुकेंगे।

दीपक शर्मा ने कहा वह गोल मार्केट पर गांधी प्रतिमा के सामने भूख हड़ताल पर बैठेंगे। दीपक शर्मा ने कहा कि उनको हटाने पहुंचे थाना प्रभारियों एवं तहसीलदार ने इशारों इशारों में बता दिया कि जनप्रतिनिधियों के इशारे पर उनके द्वारा भूख हड़ताल से उठाने का कार्य किया गया है।
बाइट- दीपक शर्मा, पार्षद

Headlines Today 24

Related posts

अपराधो पर अंकुश हेतु तथा अपराधियों की तलाश हेतु सिटी कोतवाली पुलिस ने की रात्रि चेकिंग

Headlines Today24

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष बने संतोष भदौरिया

Headlines Today24

भिण्ड के संजीव नायक दौड़े पचमढ़ी मैराथन में

Headlines Today24