29.3 C
Bhind
October 27, 2026
Headlines Today 24
देशभिण्डभोपालमध्यप्रदेश

भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद को पुलिस-प्रशासन ने रात को जबरन हटाया

परानिधेश भारद्वाज,

भिंड जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 719 के सिक्स लेन निर्माण किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद को पुलिस प्रशासन द्वारा देर रात को धरना स्थल से हटा दिया और बैनर पोस्टर निकाल दिए। भिण्ड नगरपालिका के वार्ड 6 से पार्षद दीपक शर्मा ने सिक्स लेन हाईवे के निर्माण की मांग को लेकर शनिवार से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। लेकिन पुलिस प्रशासन ने तानाशाही पूर्वक अनुमति ना होने का हवाला देते हुए जबरन दीपक शर्मा को धरने से उठा दिया।

दरअसल भिंड जिले से गुजरने वाले एनएच 719 पर लगातार हो रही मौतों के बाद इसे सिक्स लेन बनाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है। जिसमें आम नागरिकों, समाजसेवियों के साथ ही संत समाज ने भी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इसी बीच भिण्ड नगरपालिका वार्ड नंबर 6 के पार्षद दीपक शर्मा भी सिक्स लेन हाईवे की मांग को लेकर सुभाष तिराहे पर अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए।

दिन भर चले भूख हड़ताल धरने के बाद रात को तहसीलदार और पुलिस प्रशासन ने भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद को टेंट ओर बेनर हटा कर जबरन धरने से हटा दिया। इस दौरान पार्षद ओर धरने पर बैठे लोगों और तहसीदार समेत पुलिस प्रसाशन के बीच तीखी बहस भी हुई। लेकिन तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस वालों ने बैनर हटा दिए और टेंट उखाड़ फेंका।

मामले में पार्षद दीपक शर्मा का कहना है कि वह शांतिपूर्वक भूख हड़ताल पर बैठे थे। ऐसे में सत्ताधारी नेताओं के दबाव में तहसीलदार और पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें जबरन बलपूर्वक गुंडागर्दी करते हुए हड़ताल से उठाया गया है। लेकिन हाईवे की मांग को लेकर उनकी यह भूख हड़ताल उनकी  लगातार जारी रहेगी।

Headlines Today 24

Related posts

निराश्रितों के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि

Headlines Today24

Przewodnik po platformie Total Casino: Jak zacząć bezpieczną grę

दो बार विधायक रहे नरेंद्र सिंह कुशवाह फिर से कमल पर बैठकर पहुंच रहे जनता के बीच

Headlines Today24