28.4 C
Bhind
July 27, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

सम्मान के साथ-साथ स्वाभिमान से जीना सीखे महिलाएं : मुदिता भारद्वाज

 

*आधी आबादी आपकी परिवार की रीड की हड्डी है महिलाएं: शिवप्रताप सिंह*

भिण्ड। हमारे देश में सदैव महिलाओं को सम्मान मिला है यह शाश्वत सत्य है। सम्मान और स्वाभिमान के साथ आज की महिला यदि जीना सीख जाए तो राष्ट्र की उन्नति निश्चित है। उक्त बात बाल कल्याण समिति की सदस्य मुदिता भारद्वाज ने कही। वह भगवंती बाई शिक्षा प्रसार समिति द्वारा महिला दिवस पर आयोजित एकदिवसीय संगोष्ठी में बोल रही थीं। इस अवसर पर जिला समन्वयक जन अभियान परिषद शिव प्रताप सिंह भदौरिया, डॉ योगेश सिंह, शशिकांत शर्मा, श्रीमती सरिता चौहान, श्रीमती सीमा भदौरिया, सहित कई समाजसेवी, आशा कल्पना तोमर सहित सभी आशा कार्यकर्ता मौजूद थी।

भगवंती भाई शिक्षा प्रसार समिति प्रशिक्षण परिसर में बोलते हुए मुदिता भारद्वाज ने कहा कि महिला सदैव से परिवार का अभिन्न हिस्सा रही है, इस बात को स्वीकार करने में कोई गुरेज नहीं है। आज की महिलाओं को समय को ध्यान रखते हुए आचरण करना चाहिए और जिससे समाज परिवार और देश का भला हो वह कार्य व्यवहार में लाना चाहिए।

जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि आधी आबादी आपकी है और यदि आपका योगदान सक्रिय नहीं रहा तो निश्चित रूप से समाज गर्त में चला जाएगा। आप इस समाज की रीड की हड्डी हैं। अतः गरिमा और स्वच्छता के साथ अपने जीवन का निर्वहन करते हुए लक्ष्यों की प्राप्ति करें।

समिति के सचिव शशिकांत शर्मा ने कहा कि आज का दिवस बहुत पावन दिवस है। परंपरा है आज के दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की। मगर हमारे देश में सदैव भी महिलाओं का सम्मान होता आया है और निरंतर होता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन शशिकांत शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन श्रीमती सरिता चौहान ने किया।

Headlines Today 24

Related posts

भाजपा सरकार ने किसानो के साथ हमेशा ही अन्याय किया- रामशेष बघेल

Headlines Today24

डकैती की योजना बना रहा अंतर्राज्यीय चोर गिरोह पकड़ा, चोरी की 19 बाइक सहित करीब आधा दर्जन हथियार बरामद

Headlines Today24

सिंध नदी के आसपास के लोगों के लिए अलर्ट, यह है वजह

Headlines Today24