24.7 C
Bhind
August 2, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

कांग्रेस पार्टी भिण्ड विधानसभा में निकालेगी परिवर्तन यात्रा

पवन शर्मा

भिण्ड – कांग्रेस पार्टी भिण्ड विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन यात्रा निकालेगी जो तीन जून से शुरू होकर एक माह से अधिक समय चलकर प्रत्येक बूथ तक पहुंचेगी। भिण्ड सर्किट हाउस पर आयोजित प्रेसवार्ता में ये जानकारी कांग्रेस के भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एन. एस यू आई के राष्ट्रीय संयोजक सचिन द्विवेदी ने दी। प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से कांग्रेस प्रवक्ता डा.अनिल भारद्वाज, संगठन मंत्री इरशाद अहमद, शहर अध्यक्ष प्रदीप जैन गुड्डा और बाल कांग्रेस अध्यक्ष सुशांत सिंह राजावत बबेडी उपस्थित रहे।


राहुल गांधी की कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के सदस्य रहे छात्र नेता सचिन द्विवेदी ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा परिवर्तन यात्रा भाजपा को भिण्ड विधानसभा में उखड़ने का काम करेगी । हम भिण्ड क्षेत्र के पूरे 296 बूथों पर पहुंचकर यात्रा के माध्यम से अपने वचनपत्र की प्रमुख पांच बातें जिनमें नारी सम्मान योजना में प्रत्येक महिला को 1500 रुपए प्रति माह, 100 यूनिट बिजली फ्री, घरेलू गैस सिलेंडर 500 रुपए, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली एवं किसानों की कर्जा माफी योजना देने संबंधी जानकारी उपल्ब्ध कराएंगे।


बदलाव के लिए है परिवर्तन यात्रा
कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा बदलाव को लेकर निकाली जा रही है। जिसमें प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों व आम जनता को यह संदेश पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 15 महीने के कार्यकाल में लोगों को कई योजनाओं का लाभ दिलाया गया। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा 3 जून से शुरू होगी जो एक माह से अधिक समय में पूरे 296 बूथ तक जायेगी।

Headlines Today 24

Related posts

नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह का ज्योतिरादित्य सिंधिया पर पलटवार, कहा लहार में जनता की बापौती, दम है तो लड़कर दिखाएं चुनाव

Headlines Today24

ई रिक्शा चालक अगर रूट नियम अनुसार नही चलेंगे तो होगी सख्त कार्यवाही: सूबेदार नीरज शर्मा

Headlines Today24

राष्ट्रपति भवन में मुगल गार्डन का नाम अमृत उद्यान करना मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला- अतुल रमेश पाठक

Headlines Today24