26.8 C
Bhind
September 16, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

32 साल सेना को समर्पित कर सूबेदार मेजर पद से रिटायर होकर घर आये देश सेवक का हुआ जोरदार स्वागत

थल सेना में 32 साल की सेवा प्रदान करने के पश्चात अटेर क्षेत्र के ग्राम हुलापुरा निवासी राजेन्द्र पुरोहित हाल अटेर रोड सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त होकर घर पहुंचे। उनके ग्रह आगमन पर उनके रिश्तेदारों एवं इष्ट मित्रों द्वारा उनका भव्य स्वागत, सत्कार, सम्मान किया।

उनके आगमन पर उनके परिवारीजन उन्हें अटेर रोड पेट्रोल पंप से खुली जीप में सवार कर नरसिंह कॉलोनी निवास तक लेकर गए। उसके बाद उनके ग्रह निवास पर भारी संख्या में स्वागत सत्कार किया। उनके ग्रह आगमन पर इनके रिश्तेदारों एवं इष्ट मित्रों द्वारा उनको शॉल एवं श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। राजेन्द्र पुरोहित ने अपने कार्यकाल में कई जगह सेवाएं दी। अभी यह गोपालपुर उड़ीसा आर्मी कैंट से सेवानिवृत्त होकर घर वापस आए हैं।

उनके सेवानिवृत्त होकर वापस आगमन पर स्वागत करने वालों में सोनू पुरोहित, सुरेंद्र पुरोहित, रामानन्द बौहरे, राजकुमार शर्मा, राधेश्याम तिवारी, कमलेश कटारे, जय किशन पुरोहित, निकेत बौहरे, छुटंकी समाधिया, त्रिलोकी कटारे, मान सिंह बघेल, कुल्लू खां पूर्व सरपंच,भगवती शर्मा सहित तमाम लोगो ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं भविष्य के लिए मंगलकामनाएं की।

Headlines Today 24

Related posts

जनता की जिन्दगी बदलने का अभियान है विकास यात्रा- मुख्यमंत्री श्री चौहान

Headlines Today24

शांतिपूर्ण मतदान के बीच कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे पक्षपात के आरोप

Headlines Today24

जीवन का सच्चा मार्ग गुरु ही दिखाता है- गगन शर्मा

Headlines Today24