21.3 C
Bhind
October 30, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

सर्व समाज जनसेवक संगठन के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड जिले में सर्व समाज जनसेवक संगठन द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय रामकृष्ण गार्डन में किया गया। जिसमें देश, प्रदेश, संभाग एवं जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। सर्व समाज जनसेवक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान भिण्ड जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे को बनाया गया। वहीं अन्य जिलों एवं संभाग के नवीन पदाधिकारियों को भी नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

इस दौरान नंदलाल सिंह यादव ने कहा कि समाज के सभी वंचित व्यक्तियों की सहायता के लिए उनका संगठन कार्य कर रहा है। यह संगठन पूरी तरह से गैर राजनीतिक संगठन है जिसमें सभी लोग निःस्वार्थ रूप से वंचितों की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा हम संगठन के माध्यम से सर्व समाज के जन-जन तक पहुँचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर सर्व समाज को अधिक से अधिक मजबूत करने का काम कर रहे हैं। हमारे संगठन का एकमात्र उद्देश्य जनसेवक बनकर समाज की सेवा करने का है।

इस दौरान धर्मेंद्र सिंह टंटी राजावत ने कहा कि संगठन के द्वारा किया जाने वाला जन सेवा कार्य वास्तव में सराहनीय है। सर्व समाज संगठन राष्ट्र और समाज निर्माण में कार्य करता है। ऐसे संगठन के सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेना बड़ा पुण्य का कार्य है।

कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी के जाने माने शिक्षक नितिन दीक्षित द्वारा किया गया। इस सम्मेलन में केशव व्यास को संभागीय प्रभारी, धर्मेंद्र टंटी राजावत को लोकसभा प्रभारी, साकेत भारद्वाज को युवा प्रकोष्ठ लोकसभा प्रभारी, धीरेन्द्र राजावत को लोकसभा अध्यक्ष, राजकुमार राजू दुबे को जिला अध्यक्ष एवं आशीष बौहरे को लोकसभा मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर संजीव कांकर, रक्षपाल सिंह, बंटू भदौरिया, अमित जैन, मनीष कुशवाह, रिशु कुशवाह, मोनू नरवरिया, शंकर सिंह राजावत, सूरज बरुआ, सचिन जैन, छोटू मिश्रा, रवि बघेल, अंकित शुक्ला, गजेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

बच्चों के संग पानी के बीच बिखेरे योग के विविध रंग

Headlines Today24

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ऊमरी थाना एवं अकोड़ा चौकी पर हुआ तिरंगा रैली का आयोजन

Headlines Today24

स्पाइसजेट की कई नई उड़ानें शुरू, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया औपचारिक उदघाटन

Headlines Today24