26.2 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

बच्चों को बताए मलेरिया से बचाव के उपाय, आप भी जानें

जेके पब्लिक स्कूल भारौली रोड पर मलेरिया निरोधी कार्यक्रम आयोजित किया

डॉ देवेन्द्र शर्मा जिला मलेरिया अधिकारी

भिण्ड जिला मलेरिया अधिकारी डॉ देवेन्द्र कुमार शर्मा ने स्कूली बच्चों को बताया कि किस प्रकार से बुखार के लिए उत्तरदायी मच्छर के लार्वा को पनपने से रोका जा सकता है। उन्होंने पानी और वृक्षारोपण का महत्व विस्तार पूर्वक समझाते हुए कहा कि पौधे की कीमत भौतिक रूप से बेचते हैं तो 2 से 3 हजार रुपये तक होती है लेकिन असली कीमत अगर उसकी देखी जाए तो 30 से 40 लाख का एक पौधा होता है। इतना वह हमको पानी ऑक्सीजन और तापमान और सॉइल कंजर्वेशन यह सब काम करके एक पौधा देता है। उन्होंने कहा कि सितंबर में होने वाले नेशनल डीवार्मिंग डे पर बच्चों को क्रमिरोधी टैबलेट खिलाएं क्योंकि बच्चों के पेट में कीड़े पड़ जाते हैं और इन कीड़ों की वजह से बच्चों का विकास ठीक से नहीं हो पाता और बच्चों को एनीमिया हो जाता है। नेशनल Deworming day पर अलबेंडाजोल की गोली खिलाई जानी है, इसे भी बच्चों को विस्तार पूर्वक समझाया गया।

Headlines Today 24

Related posts

दो बूंद जिंदगी की पिलाकर कलेक्टर ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

Headlines Today24

कांग्रेस की नारी सम्मान योजना पर भाजपा नेत्री का पलटवार

Headlines Today24

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की कार्यवाहियों से माफिया के हौसले हुए पस्त

Headlines Today24