20 C
Bhind
October 29, 2026
Headlines Today 24
भिण्डराजनीति

कभी सपा तो कभी कांग्रेस की नेत्री रहीं अनीता चौधरी आम आदमी पार्टी में हुईं शामिल

भिंड, पवन शर्मा

भिंड जिले के गोहद विधानसभा में लंबे समय तक कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता रहीं अनीता चौधरी ने कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।राजनीति में खुद को स्थापित करने का प्रयास कर रहीं अनीता चौधरी बीएसपी के प्रदेश स्तरीय नेता रहे डॉ पीपी चौधरी की बहू हैं।


अनीता चौधरी को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के विधायक बीएस जून ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। अनीता चौधरी भिंड लोकसभा सीट से सपा की प्रत्याशी भी रही हैं एवं चंबल दलित चेतना नामक संगठन भी चलाती हैं। अनीता चौधरी गोहद से टिकिट की दावेदार बताई जा रहीं हैं। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व चुनाव लड़ने के इक्छुक लोगों का दल बदल का दौर जारी है।

Headlines Today 24

Related posts

गुर बिनु भव निधि तरइ न कोई : शिवप्रताप सिंह

Headlines Today24

गाँधी के देश में सत्ता के खिलाफ सच बोलना अब अपराध -कांग्रेस

Headlines Today24

भिंड मुनि श्री प्रतीक सागर महाराज के सानिध्य में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

Headlines Today24