22.8 C
Bhind
September 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

थाना प्रभारी की अनुकरणीय पहल, बच्चों की पाठशाला लगाकर कराया पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। जिले के ऊमरी थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शर्मा द्वारा स्कूल में बच्चों की पाठशाला लगाकर उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। साथ ही बच्चों से संवाद भी किया। पुलिस अधीक्षक महोदय मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक तथा एसडीओपी मुख्यालय पूनम शर्मा के निर्देशन में शासकीय विद्यालय ऊमरी में बच्चों की पाठशाला लगाकर उन्हें विभिन्न विषयों से अवगत कराया ताकि बच्चों में भी जागरुकता बढ़े और वह जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकें।

👉संवाद के दौरान बच्चों को घायलों की मदद करने हेतु एंबुलेंस बुलाने के लिए 108 नंबर पुलिस सहायता के लिए 100 नंबर तथा महिला हेल्पलाइन नंबर से भी कराया अवगत

👉साइबर जागरूकता के संबंध में बच्चो से किया संवाद। साइबर फ्रॉड, वर्तमान में साइबर फ्रॉड के तरीकों, हैकिंग, फिशिंग के संबंध में बच्चो को जानकारी दी गई।

👉मोटर व्हीकल एक्ट के नियमो की जानकारी देकर परिजनों को हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर गाड़ी चलाने के प्रेरित करने हेतु बच्चो से अपील की गई।

इस संवाद के दौरान प्रधान अध्यापक जितेंद्र तोमर, प्रधान आरक्षक आशीष तिवारी, कुलसुमन, आरक्षक परशुराम रावत, संतोष जाट उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

पार्टी विशेष से बार बार टिकिट नहीं मिला फिर भी संघर्ष से संजू बने विधायक, अब फिर से मैदान में

Headlines Today24

एनएसएस ने रैली निकालकर दिया टीकाकरण का संदेश, मास्क नहीं तो प्रवेश नहीं, सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में भी लोगों को बताया

Headlines Today24

संगठित समाज ही गाँव विकास का आधार – संजीव नायक

Headlines Today24