27 C
Bhind
August 25, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

सामाजिक बुराइयों के चक्रव्यूह को भेदेंगे ये अभिमन्यु, एसपी एवं सीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रैली को रवाना

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड में मंगलवार को मैं हूँ अभिमन्यु अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की गई। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री एवं सीओ जगदीश कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। रैली का उद्देश्य लड़कों में महिलाओं के लिए सम्मान और समानता की भावना विकसित करना है। रैली में एक रात आगे चल रहा था था जबकि NCC, NSS एवं विद्यालयीन छात्र छात्राएं बैनर पोस्टर लेकर विभिन्न नारे लगाते हुए रैली में चल रहीं थीं। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने कहा कि समाज मे महिलाओं के प्रति जो अपराध एवं अत्याचार बढ़ रहे हैं उनको रोकने के लिए नई पीढ़ी को शिक्षित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बच्चों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का उद्देश्य है। NCC 30th बटालियन सीओ जगदीश कुमार ने कहा कि जिस प्रकार अभिमन्यु ने 16 साल की आयु में चक्रव्यूह भेद दिए थे उसी प्रकार से आज के नवयुवा भी समाज मे फैली कुरीतियों के चक्रव्यूह को भेदने में सफल होंगे।

इसके साथ ही सभी युवाओं एवं मौजूद व्यक्तियों को शपथ भी दिलाई गई जिसमें कहीं भी कभी भी लैंगिक भेदभाव नहीं करेंगे, घर, परिवार व्यवसाय में महिलाओं के साथ बराबरी का योगदान देने, नारी को उनकी योग्यता के अनुसार समान अवसर उपलब्ध कराएंगे, और इसकी शुरुआत आज अभी से ही अपने घर से करते हैं।

रैली का नेतृत्व डीएसपी पूनम शर्मा ने किया। जबकि एनएसएस के छात्रों का नेतृत्व उत्कृष्ट शिक्षक धीरज गुर्जर ने किया। इसके साथ ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी शिव सिंह यादव, एसआई अतुल सिंह भदौरिया, NCC 30TH बटालियन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का शिक्षकों ने किया सम्मान

Headlines Today24

उंगली करने वालों की वजह से पूरी ऊर्जा से किये कार्य- विधायक संजीव सिंह

Headlines Today24

इन सरकार की शरण में पहुंचे यह सरकार, यहां के मुख्यमंत्री ने पत्नी सहित की पूजा अर्चना, लोगों का कहना- कर्नाटक जैसी हार से बचने कर रहे मुख्यमंत्री पूजा-अर्चना

Headlines Today24