26 C
Bhind
June 25, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

यहां के बालक-बालिकाएं हैं अद्भुत प्रतिभा के धनी है- आईएएस राजीव शर्मा

किशोरी पब्लिक के प्रांगण में शुभाशीष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहडोल कमिश्नर आईएएस राजीव शर्मा ने बालक बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा भिंड भूमि सदैव ऊर्जा से भरी हुई रही है। यहां की विपरीत परिस्थितियां होने के बाद भी यहां का युवा सेना के साथ-साथ यूपीएससी एमपीपीएससी के एवम विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी योग्यता को साबित कर रहे हैं। अभी यहां मार्गदर्शन का अभाव है पर्याप्त मार्गदर्शन मिलने के बाद हर गली मोहल्ले से हर गांव से प्रतिभाएं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करके भिंड का नाम रोशन करेंगी। जिस प्रकार बारिश में भीगते हुए भी आप सभी बच्चे हमारी बातों को ध्यान से सुन रहे हैं यह आपके बुलन्द हौसले और जज्बे को दिखाता है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि यूपीएससी परीक्षा में सफल होकर के आईपीएस बनने वाले विकास सैंथिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य कितना भी बड़ा हो किसी भी कीमत में खुद को कमजोर नहीं समझना चाहिए। व्यवधान कितने भी आ जाएं लक्ष्य पर केंद्रित होकर कार्य करना चाहिए तो सफलता तुम्हारे कदमों में होगी।

कार्यक्रम की रूपरेखा संचालक राधे गोपाल यादव ने रखी। उन्होंने संस्था के बालक बालिकाओं को शिक्षा के साथ साथ प्रत्येक क्षेत्र खेल, संगीत तथा अन्य कलात्मक गतिविधियों में निखारने में शिक्षकों की भूमिका के बारे में बताया।

कार्यक्रम में संस्था के द्वारा आईपीएस विकास सेंथिया और आईएएस श्री राजीव शर्मा को महावीर सम्मान से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शहर के व्यवसाई अरुण गुप्ता को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

इसी वर्ष संस्था से चयनित हुए नीट परीक्षा में नितिन कटारे तथा ट्वेल्थ क्लास में जिला में प्रथम स्थान पाने वाली आशा शर्मा के साथ फिफ्थ क्लास से ट्वेल्थ क्लास तक के बालक बालिका जिन्होंने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों के साथ राज्य स्तरीय तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। संस्था सचिव कृष्ण गोपाल यादव के द्वारा सभी का स्वागत किया गया। मंच का संचालन कुमारी नेहा यादव और आभार प्रदर्शन गगन शर्मा के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अशोक तोमर, फिरोज़ खान, राहुल यादव संजीव भदोरिया प्रमोद गुप्ता मदन मिश्रा, मनोज दुबे, बृजबाला यादव गगन शर्मा राजेश यादव, अमित उपाध्याय, सोनपाल यादव आदि उपस्थित थे।

Headlines Today 24

Related posts

मायाराम शर्मा, महेश मिश्रा सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया जस्टिस फ़ॉर भिण्ड कैम्पेन को समर्थन

Headlines Today24

दोस्त का कॉल आने पर झगड़े में पहुंचा युवक! गोली लगने से हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

Headlines Today24

31 मई को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती के उपलक्ष्य में निकलेगा भव्य चल समारोह- रामशेष बघेल

Headlines Today24