24.9 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे वाहनों पर यातायात पुलिस ने की कार्यवाही

पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों में लगी हुई आचार संहिता के मद्देनजर भिण्ड पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे द्वारा वाहनों की चेकिंग करने एवं उनपर लगे अवैध हूटर एवं काली फिल्मों को भी हटाने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके बाद शुक्रवार को सूबेदार नीरज शर्मा के नेतृत्व में लावन की पुलिया के पास नेशनल हाईवे 719 पर वृहद चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहनों से हूटर एवं काली फ़िल्म हटाई गई और उनपर जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे वाहनों पर भी जुर्माने की कार्यवाही की गई।

वाहन से हूटर निकलवाते हुए सूबेदार नीरज शर्मा

इस दौरान कई रसूखदारों ने अपनी रसूखदारी दिखाने की कोशिश भी की, लेकिन सूबेदार नीरज शर्मा ने उनपर भी कार्यवाही की और बताया कि पुलिस की कार्यवाही में सभी बराबर होते हैं। कई रसूखदार लोगों ने तो वाहनों पर नंबर भी स्टैण्डर्ड से अलग मनमर्जी से लिखवाए हुए थे। जिनके चलन काटे गए और स्टैण्डर्ड नंबर प्लेट लगाने की हिदायत दी गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 60 वाहनों पर कार्यवाही की गई जिसमें लगभग 20 वाहनों से 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

वाहन चालक को हिदायत देते सूबेदार नीरज शर्मा
Headlines Today 24

Related posts

कोरोना की रैंडम सैंपलिंग करने गए स्वास्थ्यकर्मी के साथ मारपीट, 5 पर मामला दर्ज

Headlines Today24

नवजीवन सहायतार्थ संगठन द्वारा “प्रेरणा” राष्ट्रीय सम्मान समारोह आयोजित

Headlines Today24

केंद्रीय मंत्री सिंधिया का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा ने किया ऐतिहासिक स्वागत- सरोज जोशी

Headlines Today24