19.7 C
Bhind
November 4, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

उमरी पुलिस ने 6 घण्टे में साढ़े चार लाख रुपये कीमत की चोरी गई 7 भैंसों को किया बरामद

भिण्ड, पवन शर्मा

भिण्ड। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश पर ऊमरी थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा ने साढ़े चार लाख रुपए कीमत की 7 भैंसों को महज 6 घण्टे में बरामद कर लिया।

दरअसल मामला ऊमरी थाना क्षेत्र के बाबा के टोला मोहल्ले का है। जहाँ कोक सिंह यादव नामक व्यक्ति निवास करता है जो कि 27 जून को अपनी 7 भैंसों को चराने के लिए खेतों में ले गया था। जहाँ पर वह अपनी भैंसो को चरता छोड़ खाना खाने के लिए घर आया। खाना खाने के बाद खेत मे जाकर देखा तो सभी 7 भैंसे घायब थी। इधर उधर पतारसी करने के बाद पता चला कि अज्ञात चोर भैंसों को अपने साथ हांक ले गए है। जब भैंसे नही मिली तो फरियादी ने ऊमरी थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

ऊमरी थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज करने के बाद एक टीम बनाई जो भैंसों को ढूढने में लगा दी।

मुखबिर के द्वारा ऊमरी थाना प्रभारी को सूचना मिली कि अज्ञात व्यक्ति 7 भैंसों को अपने साथ विलाव के बीहड़ में ले जा रहा है। पुलिस टीम ने मुखबिर के द्वारा बताए स्थान पर जाकर घेराबंदी की तो देखा एक व्यक्ति अपने साथ कुछ भैंसो को लेकर जा रहा है तो पुलिस को देख आरोपी बीहड़ की ओर भैंसों को छोड़ भाग गया। पुलिस ने भैसों को बरामद कर फरियादी से पहिचान कराई तो फरियादी ने उन भैसों को अपनी होना बताया। पुलिस ने भैसों को बरामद कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Headlines Today 24

Related posts

यातायात पुलिस के साथ NCC कैडेट्स एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने फूल देकर वाहन चालकों से की यह बड़ी अपील

Headlines Today24

भारत विकास परिषद शाखा जागृति का निर्वाचन सम्पन्न, इन महिलाओं को मिली जिम्मेदारी

Headlines Today24

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस के रूप में मनाई डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

Headlines Today24