19.7 C
Bhind
November 4, 2026
Headlines Today 24
भिण्डराजनीति

होर्डिंग्स से फिर गायब हुए “महाराज” तो कांग्रेस ने ली चुटकी ‘घर के रहे न घाट के’

पवन शर्मा,

भिण्ड। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ के एक दिवसीय भिण्ड दौरे पर उनके स्वागत में क्षेत्रीय विधायक और उनके समर्थकों के द्वारा लगाए गए बैनर पोस्टर से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र तोमर के पोस्टर गायब मिले। जिस पर कांग्रेस ने ट्वीट कर निशाना साधा।

कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने निशाना साधते हुए कहा भाजपा की गुटबाजी लगातर सड़को पर दिखाई दे रही है। भिण्ड में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के आगमन पर सदर विधायक द्वारा लगाए गए स्वागत होर्डिंग से केंद्रीय मंत्री द्वय सिंधिया और तोमर के फोटो गायब दिखे। शिवराज सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अब फाइनल रिजल्ट आगामी विधासनसभा चुनाव में नवंबर में जनता देने वाली है।

कांग्रेस नेता ने कहा महाराज साहब सम्मान लेने भाजपा में गए थे। लेकिन सम्मान तो मिला नही बल्कि उनके ही ग्रह क्षेत्र ग्वालियर चंबल में ही उनके फोटो गायब हैं। बेचारे श्रीमंत अपमान का घूंट पीकर चुप है, आजकल उनके ऊपर एक कहावत चरितार्थ होती नजर आ रही है “गए दिना चौधराहट के, घर के रहे न घाट के”। कांग्रेस प्रवक्ता श्री भारद्वाज ने कहा प्रदेश में तीन भाजपा है एक शिवराज भाजपा, एक महाराज भाजपा और तीसरी नाराज भाजपा ।

तोमर का पोस्टर क्या पूर्व विधायक की वजह से गायब है.? कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा जिला मुख्यालय पर भी भाजपा कई गुटो में बटी नजर आ रही है उन्होंने राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से पूछा आप बताए क्या केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर का पोस्टर इसलिए तो गायब नही है क्योंकि उनके समर्थक एक पूर्व विधायक है? शायद पूर्व और वर्तमान में टिकट की नूरा कुश्ती ने श्री तोमर के पोस्टर को अपने झमेले में ले लिया हो।

Headlines Today 24

Related posts

गौरी सरोवर में नौका चलाकर कलेक्टर ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

Headlines Today24

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोहद द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई गई

Headlines Today24

32 साल सेना को समर्पित कर सूबेदार मेजर पद से रिटायर होकर घर आये देश सेवक का हुआ जोरदार स्वागत

Headlines Today24